• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज पत्रकारिता में अच्छे लोगों की बहुत ज़रूरत है - गुलाब बत्रा

There is a great need for good people in journalism today - Gulab Batra - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । आज पत्रकारिता मिशन को बजाय एक व्यवसाय बन गया है। ऐसे में पत्रकारिता में आज अच्छे लोगों की बहुत ज़रूरत है। भावी पत्रकारों को लेखन शैली, भाषा और तकनीकी दक्षता में निपुण होना होगा, तभी वे आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सफल हो सकेंगे। वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। गुलाब बत्रा ने अपने 55 वर्षों के पत्रकारिता के करियर और अनुभवों के बारे में विस्तार से बातचीत करते हुए कहा कि पत्रकारों को विभिन्न तरह की किताबें पढ़ने की आदत को बनाये रखना चाहिए। साथ ही, वरिष्ठ पत्रकारों को भी नए पत्रकारों के लेखन को देखना-परखना चाहिए तभी वे आज की पीढ़ी के संघर्षों से परिचित हो सकेंगे। पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साप्ताहिक व्याख्यान श्रृंखला की कड़ी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुलाब बत्रा ने मुख्य वक्ता के बतौर विद्यार्थियों के सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने आपातकाल में पत्रकारों के ऊपर थोपी गई पाबंदियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम में सरस्वती का साक्षात निवास होता है, इसलिए पत्रकारों की अपनी कलम का प्रयोग काफ़ी सोच समझकर करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पांडेय ने की। उन्होंने मुख्य वक्ता गुलाब बत्रा का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन करते हुए कुलगुरु प्रो. पांडेय ने कहा कि गुलाब बत्रा का जीवन पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है, जिससे वे पत्रकारिता के पेशे की खूबियाँ सीख सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता संकाय के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. सत्येंद्र बसवाल ने किया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is a great need for good people in journalism today - Gulab Batra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulab batra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved