• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में ज्वैलरी शोरूम में चोरी, दो मंजिला छत पर चढक़र गैस कटर से शोरूम के काटे तीन गेट

Theft in a jewelery showroom in Jaipur, climbing on the two-storey terrace, three gates cut by the gas cutter of the showroom - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चित्रकूट नगर इलाके में स्थित ज्वैलरी के एक शोरूम को सोमवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। पड़ौसी दुकान की दो मंजिला छत पर चढक़र वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने गैस कटर से शोरूम के तीन दरवाजों को काटकर करीब 15 लाख रुपए कीमत के गहने चुरा ले गए।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-8 एसबीबीजे चौराहे पर ज्वैलर शशिकांत सोनी का सुहाग ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। देर रात चोरों ने ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाया। पड़ौस में स्थित गारमेंट दुकान के बाहर से छत पर जाने की सीढिय़ां लगी है। इसी रास्ते से बदमाश दो मंजिला शोरूम की छत पर पहुंचे। पूरी तैयारी से आए बदमाश वहां लगे चैनल गेट को गैस कटर से काटकर शोरूम में दाखिल हुए। स्ट्रांग रुम तक पहुंचने के लिए बदमाशों ने लोहे के तीन दरवाजे भी गैस कटर से ही काटे। तिजोरी में रखी करीब 22 किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना और 20 हजार रुपए नकद समेटकर लिया। जिस रास्ते से आए उसी रास्ते से भागने के दौरान बदमाशों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर को अपने साथ ले गए।
आज दोपहर करीब 11 बजे शोरूम पहुंचने पर ज्वैलर्स को वारदात का पता चला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मददद से मौके से साक्ष्य जुटाए है। इस संबंध में चित्रकूट मार्ग व्यापार मंडल समिति ने चित्रकूट थानाप्रभारी को पत्र लिखकर बदमाशों को जल्द पकडऩे की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theft in a jewelery showroom in Jaipur, climbing on the two-storey terrace, three gates cut by the gas cutter of the showroom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft, jewelery showroom, jaipur, climbing, two-storey terrace, three gates, cut by gas cutter, showroom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved