• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ‘घूमर महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला 16 तक जारी

The workshop organized under the Ghoomar Festival organized by the Rajasthan Tourism Department - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘घूमर महोत्सव’ के अंतर्गत जवाहर कला केंद्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से ‘घूमर लोकनृत्य कार्यशाला’ की शुरुआत हुई। जयपुर कथक केंद्र के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में पहले ही दिन प्रतिभागियों ने भरपूर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। वरिष्ठ नृत्य गुरु अनीता प्रधान के निर्देशन में कार्यशाला के पहले दिन राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘घूमर’ की बारीकियाँ, जैसे हाथों की सुंदर मुद्राएँ, ताल की लय पर कदमों की थिरकन और घूमर की पारंपरिक नजाकत सिखाई गईं। गौरतलब है कि ‘घूमर महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला राजस्थान की लोकसंस्कृति और पारंपरिक नृत्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की एक सराहनीय पहल है। पारिजात दीर्घा-1 और 2 में शुरू हुई इस कार्यशाला में लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी सक्रिय रूप से शामिल हुईं। कार्यशाला प्रतिदिन 16 नवम्बर तक दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने की न्यूनतम आयु 12 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 12 नवम्बर, बुधवार तक जवाहर कला केंद्र की पारिजात दीर्घा-1 और 2 में आकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The workshop organized under the Ghoomar Festival organized by the Rajasthan Tourism Department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghoomar festival, rajasthan tourism department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved