• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डूंगरपुर मे रेलवे की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन का कार्य प्रसारण निगम द्वारा पूर्ण

The work of the transmission line which is very important from the railway point of view in Dungarpur has been completed by the Transmission Corporation - Jaipur News in Hindi

जयपुर । डूंगरपुर मे रेलवे की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण 132 केवी ग्रिड सब - स्टेशन, डूंगरपुर से डूंगरपुर रेल्वे ट्रेक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) के बीच 2.829 किमी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन (जिसमे 0.958 किमी डबल सर्किट सेक्शन कन्वर्शन तथा 1.871 किमी सिंगल सर्किट सेक्शन है) का कार्य प्रसारण निगम के अभियन्ताओं द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है तथा लाइन को 132 केवी वोल्टेज लेवल पर टेस्ट चार्ज कर दिया गया है। प्रसारण निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि उपरोक्त लाइन के आबादी क्षेत्र से गुजरने के कारण आरओडबल्यू (ROW) की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण प्रसारण निगम के अभियंताओ द्वारा नयी तकनीक का प्रयोग किया गया, जिसके तहत वर्तमान लेटिस टावर के फुट प्रिन्ट को ही इस्तेमाल किया गया। इसके तहत् ट्रांसमिशन मोनोपोल की फाउंडेशन टावर लेग्स के बीच ही बनाई गयी तथा उसी स्थान पर कम जगह मे मोनोपोल स्थापित किए गए। दो मोनोपोल इस तरह लगाने से व तारों की ऊंचाई बढ़ने से आम जनता द्वारा आरओडबल्यू संबन्धित विरोध नहीं किया गया। लेटिस टावर मे टावर फुटिंग मे दो स्थानो पर उचित मुआवजा भी दिया गया। उपरोक्त लाइन मे 5 ट्रांसमिशन मोनोपोल व 8 लेटिस टावर लगाये गए है तथा एक रेल्वे क्रोसिंग भी की गयी है। इस कनेक्शन के होने से रेल्वे द्वारा उदयपुर - अहमदाबाद सेक्शन पर महत्वपूर्ण हाई स्पीड ट्रेन का इलेक्ट्रिक इंजिन द्वारा संचालन संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The work of the transmission line which is very important from the railway point of view in Dungarpur has been completed by the Transmission Corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur news, transmission corporation, managing director nathmal didel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved