• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्थानीय बाजारों की समृद्धि से विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

The vision of a Developed Rajasthan will be realized through the prosperity of local markets: Col. Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दीपावली के अवसर पर जयपुर के ऐतिहासिक जौहरी बाजार, हवामहल का भ्रमण किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीपक खरीदे और व्यापारियों, कारीगरों से आत्मीय संवाद किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लक्ष्मी-नारायण जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्थानीय बाजारों की रौनक, पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरों की मेहनत को भारतीय संस्कृति एवं स्वदेशी अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण पहचान बताया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'Vocal for Local' के माध्यम से देशवासियों को स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी उद्यमों और अपने कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। स्थानीय उत्पादों की खरीद केवल व्यापार नहीं, बल्कि उन कारीगरों के हुनर, परिश्रम और आजीविका को सम्मान देने का माध्यम है। हमारी हर छोटी खरीदारी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान कर सकती है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आमजन से अपील की कि इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करें और अपने क्षेत्र के कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय बाजार मजबूत होंगे, तभी राजस्थान की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। स्थानीय उत्पादों को अपनाने, स्वदेशी उद्यमों को बढ़ावा देने और जनभागीदारी से विकसित राजस्थान के संकल्प को गति मिलेगी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The vision of a Developed Rajasthan will be realized through the prosperity of local markets: Col. Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel rajyavardhan rathore, johari bazaar, jaipur, vocal for local, diwali shopping, local markets, swadeshi products, local artisans, self reliant india, developed rajasthan, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved