• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान : देश मनाएगा 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस

The Supreme Sacrifice for the Motherland : The Nation Will Celebrate Police Martyrs Day on October 21st - Jaipur News in Hindi

• 66 वर्ष पहले लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने न्यौछावर किए थे अपने प्राण • कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
• जयपुर सहित सभी जिलों में रक्तदान व वृक्षारोपण के कार्यक्रम
जयपुर। कर्तव्य पालना के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस शहीद दिवस आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की समयावधि में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जा रहा है। मुख्य समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्थल पर होगा, उसके पश्चात त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पुलिस स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
66 वर्ष पूर्व लद्दाख में शहीद हुए थे भारतीय पुलिस के जवान
पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर का दिन भारतीय पुलिस इतिहास में सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। आज से ठीक 66 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 के दिन लद्दाख के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जाँबाज जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
इन अमर जवानों की शहादत को याद करने और उनके बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करने के लिए पूरे देश में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश का हर पुलिस संगठन और संस्थान उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई।
जयपुर में मुख्य समारोह की व्यवस्था
जयपुर में मुख्य पुलिस शहीद दिवस समारोह प्रातः 08:00 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया जाएगा। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद उनका संक्षिप्त उद्बोधन होगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन एवं कानून व्यवस्था विशाल बंसल ने बताया कि गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड के लिए आयुक्तालय जयपुर, चतुर्थ बटालियन और पाँचवीं बटालियन आरएसी की एक-एक प्लाटून सम्मिलित होगी। समारोह में महानिदेशक पुलिस रैंक से सेवानिवृत्त हुए एक पुलिस अधिकारी और जयपुर स्थित सेवानिवृत्त अराजपत्रित पुलिस अधिकारी को बुलाया गया है।
इस कार्यक्रम में जयपुर स्थित पुलिस विभाग के सभी भारतीय पुलिस सेवा एवं राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी भाग लगे।
श्रद्धांजलि के साथ सामाजिक कार्यक्रम
समारोह के उपरान्त कई सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आरपीए और जिला पुलिस लाइनों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, और सभी पुलिस कार्यालयों की साफ-सफाई की जाएगी। शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में आरपीए एवं जयपुर स्थित सभी पुलिस लाइनों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।
यदि कोई पुलिसकर्मी जयपुर जिले का शहीद हुआ है, तो उस शहीद पुलिसकर्मी के निकट परिजन से पौधा लगवाया जाएगा और पौधे पर अमर शहीद के नाम की तख्ती लगाई जाएगी।
जेएलएन मार्ग पर त्रिमूर्ति सर्किल पर भी होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एडीजी बंसल ने बताया कि आरपीए में होने वाले कार्यक्रम के बाद जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पुलिस स्मारक पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसमें डीजीपी श्री शर्मा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। यह कार्यक्रम आरपीए में कार्यक्रम संपन्न होने के ठीक बाद आयोजित होगा।
अन्य जिलों में व्यवस्था
जयपुर के अतिरिक्त सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस लाइन अथवा शहीद स्मारक पर पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा। रेंज मुख्यालयों पर संबंधित महानिरीक्षक/उप महानिरीक्षक पुलिस तथा अन्य जिला मुख्यालयों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी ली जाएगी।
जिलों में आयोजित समारोह में राजस्थान पुलिस की सभी ब्रांचों/यूनिटों (आरएसी, ट्रेनिंग सेन्टर, जोन ऑफिस आदि) के पुलिस कार्मिक सम्मिलित होंगे। संबंधित जिले के शहीद हुए पुलिस कार्मिकों के परिवारजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Supreme Sacrifice for the Motherland : The Nation Will Celebrate Police Martyrs Day on October 21st
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supreme sacrifice, motherland, nation, celebrate, police martyrs, day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved