जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार बच्चों को देश और समाज के प्रति सेवाभाव रखने की प्रेरणा देने के लिए बाल साहित्य सुलभ कराने के प्रयास करेगी। इसी उद्देश्य से प्रदेश में बाल साहित्य अकादमी के गठन का निर्णय लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गहलोत आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयन्ती पर मुख्यमंत्री निवास पर गुरूवार सुबह विभिन्न राजकीय स्कूलों से आए करीब 500 विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे महात्मा गांधी, पं. नेहरू तथा देश के अन्य महापुरूषों के जीवन के बारे में पढ़े, जानें और उनसे प्रेरणा लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू और उनके दौर के महान नेताओं ने देश को आजादी दिलाने के लिए गांधी जी के सानिध्य मेें संघर्षमय जीवन बिताया। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह रखते थे और इसी कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope