• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार ने सृजित किया डीजी लॉ एन्ड ऑर्डर का पद, पुलिस मुखिया राजीव कुमार शर्मा ने संजय अग्रवाल को सौंपा साइबर क्राइम समेत तीन विंग्स के समन्वय का जिम्मा

The state government has created the post of Director General of Law and Order, and Police Chief Rajiv Kumar Sharma has assigned - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डायरेक्टर जनरल लॉ एंड ऑर्डर के एक नए पद का सृजन किया गया था। पुलिस मुखिया ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पद सृजित होने के उपरांत राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर इस नए पद की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। डीजी लॉ एन्ड ऑर्डर संजय अग्रवाल पुलिस महानिदेशक के समग्र नियंत्रण में कार्य करते हुए तीन प्रमुख शाखाओं के कार्यों का मार्गदर्शन और समन्वय करेंगे।
जिनमें कानून एवं व्यवस्था के साथ सशस्त्र बटालियन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शामिल है। डीजीपी शर्मा ने इस नए पद के साथ डीजी संजय अग्रवाल को अतिरिक्त और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है। अग्रवाल अब साइबर क्राइम और तकनीकी सेवाओं के कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीजी अग्रवाल इन सभी शाखाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे और उपलब्ध जनशक्ति एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state government has created the post of Director General of Law and Order, and Police Chief Rajiv Kumar Sharma has assigned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state government, director general, law and order, police, chief, rajiv kumar sharma, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved