• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशुपालन विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने फहराया राष्ट्रीयध्वज

The Republic Day celebration was held with great enthusiasm in the Animal Husbandry Department.  Government Secretary Dr. Samit Sharma hoisted the national flag. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। पशुपालन विभाग में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इस अवसर पर विभाग के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गर्व और सम्मान का यह दिन हमें हमारे संविधान की महानता, लोकतंत्र के मूल्यों और हमारे राष्ट्र निर्माताओं के संघर्षों की याद दिलाता है। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें एक लोक सेवक के रूप में काम करने का सौभाग्य प्रात हुआ है। इसलिए जो भी काम हमें मिला है उसे हम पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कर सकें तो यही हमारी देशभक्ति होगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें आज देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। हमें हमारे राष्ट्रीयपर्वों का सम्मान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इनमें शामिल होना चाहिए। यह देश के प्रति हमारा दायित्व भी है और कर्तव्य भी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ हमारा अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। अपने गणतंत्र को बचाए रखने की जिम्मेदारी भीहम सबकी है।
इस अवसर पर पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सभी से अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहकर अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए आह्वान किया।
समारोह में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। शासन सचिव ने भी अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पशुपालन और मत्स्य विभाग तथा डेयरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना, मत्स्य विभाग की निदेशक श्रीमती संचिता विश्नोई, आर सी डी एफ के एम डी मनीष फौजदार तथा पशुपालन विभाग के वित्त सलाहकार वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पशुपालन, गोपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Republic Day celebration was held with great enthusiasm in the Animal Husbandry Department. Government Secretary Dr. Samit Sharma hoisted the national flag.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day celebration animal husbandry department ias dr samit sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved