• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की पर्ची और खर्ची का खेल खत्म करेगी जनता: टीकाराम जूली

The public will put an end to the BJPs game of parchi and kharchi in the urban body elections: Tikaram Jully - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलवर और निम्बाहेड़ा दौरे पर कड़ा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि गृह मंत्री राजस्थान की जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और आगामी निकाय चुनावों में भाजपा की 'पर्ची और खर्ची' का खेल पूरी तरह खत्म करने का मन बना चुकी है।
जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एकतरफा संवाद में यकीन रखती है। आपकी अपनी सभा है, आप जो चाहे बोल लीजिए क्योंकि वहां कोई विरोध करने वाला नहीं है। जो लोग वाजिब सवाल पूछना चाहते हैं, उन्हें आपकी सरकारें पहले ही डिटेन और गिरफ्तार कर लेती हैं। भाजपा संसद से भी भाग खड़ी हुई, जहां उसे जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा था और वह कोई जवाब नहीं दे पाई।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सच तो यह है कि भाजपा लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों से बुरी तरह डरती है। वन्दे मातरम् को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने की कोशिश करने वाली भाजपा पहले यह स्पष्ट करे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में 'नमस्ते सदा वत्सले' के स्थान पर वन्दे मातरम् का गायन कब से शुरू किया जाएगा? अमित शाह पर करारा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मंत्री खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाएं, उस सरकार को तो शर्म से डूब जाना चाहिए।
जूली ने कहा, "मैं गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आप पहले अपना घर ऑर्डर में लाओ, अपनी पार्टी की सुध लो और अपने कार्यकर्ताओं से पूछो कि आपकी सरकार का क्या हाल है। आपके नेताओं का अहंकार किस प्रकार अलवर को बदहाल कर रहा है, इसका सही फीडबैक आपके अपने कार्यकर्ता ही आपको दे देंगे। जनता भारी बैठी है और निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह महाराजा भर्तृहरि की पवित्र तपोभूमि अलवर पधारे हैं, जिसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन हम उनसे सीधा सवाल पूछते हैं कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्दोष छात्रों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या कारण है कि लोकसभा में जाकर एक बार भी यह नहीं बोला गया कि बच्चों पर एके-47 और पैलेट गन किसने चलाई? शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर विरोध जता रहे कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा दमन है।
अलवर डेयरी के उद्घाटन कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस डेयरी के शिलान्यास में गृह मंत्री आए , वह पूरी तरह किसानों द्वारा संचालित है। इसके लिए भारी लोन लिया जा रहा है, जिसे चुकाने का पूरा वित्तीय बोझ अलवर के गरीब दुग्ध उत्पादक किसानों पर पड़ेगा।
जूली ने गृह मंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि वे महाराज भर्तृहरि जी के दर्शन करने अवश्य जाएं, ताकि उन्हें रास्ते में पता चल सके कि उनकी सरकार के शासन में नेशनल हाईवे की क्या दुर्दशा है और आम जनता को रोजाना किन तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद दिल्ली-अलवर मेट्रो प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है, कोटकासिम एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया और अलवर का सैनिक स्कूल आज तक शुरू नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The public will put an end to the BJPs game of parchi and kharchi in the urban body elections: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully amit shah alwar visit attack, ground reality reality check, parchi kharchi patronage politics, local body elections rajasthan, top story jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved