• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन विश्वास विधेयक-2026 से पूंजी निवेश के नए द्वार खुलेंगे : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

The Public Trust Bill, 2026 will open new doors for capital investment: Colonel Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक, 2026 संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित हो चुका है। राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जन विश्वास विधेयक 2026 के लोकसभा और राज्यसभा में पारित किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के दोनों सदनों में पारित जन विश्वास विधेयक 2026 सुधार की नई दिशा दिखाते हैं। यह एक ऐतिहासिक सुधार है, जो विश्वास, पारदर्शिता और सुगमता पर आधारित शासन प्रणाली को मजबूत बनाएगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह विधेयक 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह विधेयक भारत के व्यावसायिक और प्रशासनिक ढांचे को पुनःपरिभाषित करने का काम करेगा, जिससे देश वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद और आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक मजबूत होकर उभरेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधमुक्तिकरण की दिशा में पहल करना है, जो सरकार की विश्वास-आधारित शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।एमएसएमई और व्यवसायों को लाभ मिले।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह परिवर्तनकारी सुधार है, जो सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुगमता पर आधारित शासन प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 'जन विश्वास' विधेयक वास्तव में सरकार और नागरिकों के बीच विश्वास के सेतु को मजबूत करने का कार्य करेगा। यह पहल न केवल व्यापार करने में आसानी को बढ़ाएगी, बल्कि निवेशकों का विश्वास भी मजबूत करेगी और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इससे रोजगार सृजन, नवाचार और उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जो भारत की विकास यात्रा को और तेज करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Public Trust Bill, 2026 will open new doors for capital investment: Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special, news, jaipur, public, trust, bill, 2026, parliament, rajyavardhan, rathore, reform, governance, transparency, pm, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved