• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जयपुर के सिटी पैलेस में बहुप्रतीक्षित ‘पतंग महोत्सव‘ हुआ शुरू, देखें तस्वीरें

जयपुर, । सिटी पैलेस जयपुर में बहुप्रतीक्षित ‘पतंग महोत्सव‘ का गुरूवार से आगाज हुआ। यह उत्सव सर्वतोभद्र चौक की छत पर 14 जनवरी तक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पतंगबाजी की प्राचीन परम्परा और संस्कृति को बनाये रखने और शहर में आने वाले पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उदेश्य से जयपुर राजपरिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष पतंगबाजी का आयोजन होता है, जिसमें सभी संग्रहालय में आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक पतंगबाजी का आनन्द उठाते हैं। कोविड के बाद यह उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ इस वर्ष फिर से मनाया जा रहा है। सर्वतोभद्र चौक में एचएच. महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय के समय (1835-1880) की विभिन्न प्रकार की चरखियों के साथ तितली के आकार की एक बड़ी पतंग 'तुक्कल' भी प्रदर्शित की जा रही है। इस अवसर पर एमएसएमएस II संग्रहालय की कार्यकारी ट्रस्टी रमा दत्त भी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The much awaited Kite Festival begins at Jaipur City Palace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kite festival, jaipur city palace, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved