• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शरद पूर्णिमा पर अमृत बरसाएगा चांद: मंदिरों में होगा धवल श्रृंगार, लगेगा खीर का भोग

The moon will shower nectar on Sharad Purnima: temples will be adorned with white ornaments, and kheer will be offered as a prasad. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा छह अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। घरों और मंदिरों में खीर बनाकर चंद्रमा की चांदनी में रखी जाएगी। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल श्रृंगार किया जाएगा और चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ रहेगा जिससे उसकी किरणों का प्रभाव विशेष रूप से बढ़ जाएगा। पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को दोपहर 12:24 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। चंद्रमा का उदय शाम 5:34 बजे और अस्त 7 अक्टूबर की सुबह 6:19 बजे होगा। इस वर्ष चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त संपूर्ण गोलाकार होगा। मान्यता है कि इस दिन चंद्रकिरणों से अमृत बरसता है और खुले आसमान में चांद देखने से नेत्रज्योति बढ़ती है। गोविंद देवजी मंदिर
आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सुबह महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में वेदमंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक होगा। ठाकुर श्रीजी को सफेद पोशाक धारण कराई जाएगी। विशेष अलंकार और पुष्प श्रृंगार किया जाएगा।
शाम 7:15 से 7:30 बजे तक शरदोत्सव की विशेष झांकी दर्शनार्थ सजाई जाएगी। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्रीजी को खीर व खीरसा का भोग लगाया जाएगा। विशेष खाट पर शतरंज, चौसर की बाजी, गाय दान, धूप दान, इत्र दान और पान दान से सजावट होगी।
श्री सरस निकुंज, सुभाष चौक
श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में शरदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि ठाकुरजी को केसरिया खीर का भोग अर्पित किया जाएगा और श्री शुक संप्रदाय के आचार्यों द्वारा रचित पदों का गायन होगा।
युगल कुटीर, चांदपोल
श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल में श्री प्रेमभाया सरकार का शरद चांदनी उत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि ठाकुरजी को धवल पोशाक पहनाई जाएगी और पुष्प श्रृंगार किया जाएगा।
प्रवक्ता लोकेश शर्मा ने बताया कि खीर का भोग लगेगा। रात 8 से 11 बजे तक भक्ति संगीत रहेगा और भक्त रास रचनाएं गाकर हाजिरी लगाएंगे।
श्री सीतारामजी मंदिर, छोटी चौपड़
समाज श्री सीताराम जी समिति द्वारा छोटी चौपड़ स्थित मंदिर में शरद महोत्सव बड़े धूमधाम से होगा। उत्सव शाम 7 बजे प्रारंभ होगा और रात 10 बजे बाद औषधीयुक्त खीर का वितरण किया जाएगा। ठाकुरजी को सफेद पोशाक पहनाई जाएगी और चौपड़-पासा सजाया जाएगा।
जैसे ही चांद मंदिर के मध्य आएगा और उसकी किरणें खीर पर पड़ेंगी, भगवान राम-सीता को भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम में रास भजन गूंजेंगे। वैद धर्मचंद खीर में दमे की औषधि मिलाकर वितरण करेंगे।
अन्य मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम
शरद पूर्णिमा पर गोपीनाथजी मंदिर (पुरानी बस्ती), राधा दामोदर (चौड़ा रास्ता), मदन गोपाल, लाड़लीजी (रामगंज बाजार), गलता तीर्थ, अक्षयपात्र, अक्षरधाम और इस्कॉन मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भी शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The moon will shower nectar on Sharad Purnima: temples will be adorned with white ornaments, and kheer will be offered as a prasad.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, sharad purnima, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved