• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसरोवर दुर्घटना दुखद, समाज में जागरूकता आवश्यक : मदन राठौड़

The Mansarovar accident is tragic; awareness in society is essential: Madan Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में निर्दोष लोग घायल हुए हैं तथा जनहानि भी हुई है। सरकार द्वारा मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन ऐसी घटनाएं अत्यंत दुखद हैं और इन पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में भी जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए। समय प्रबंधन के साथ सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता देना जरूरी है। कानून अपना काम करेगा, इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी जी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया।
महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि कांग्रेस एक आंदोलन है, और देश आज़ाद होने के बाद इस आंदोलन को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस के मूल स्वरूप को समाप्त कर दिया गया। पहले दो बैलों की जोड़ी का चुनाव चिन्ह था, फिर गाय-बछड़ा, और अब हाथ का पंजा—यह किस विचारधारा की कांग्रेस है, यह सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का विरोध करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वीबी जी – राम जी (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) योजना पर बोलते हुए कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है। वीबी जी रामजी पर तो कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। आदिवासी क्षेत्रों में 150 दिन का रोजगार दिया गया है।
कृषि क्षेत्र में बुवाई के समय ब्रेक की व्यवस्था की गई है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। पहले बाहर नौकरी करने वाले लोग जॉब कार्ड के आधार पर गबन करते थे, अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री रमेश मीणा ने स्वयं घोटाले की बात स्वीकार की थी। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार चाहिए और सरकार रोजगार दे रही है। 15 दिन में भुगतान की गारंटी दी गई है। यह रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय कन्हैयालाल ने शिकायत की थी कि उसकी जान-माल को खतरा है और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। यह गलती किसकी है? उन्होंने कहा कि गहलोत दूसरों पर पत्थर फेंकते हैं जबकि उनके घर शीशे के हैं।
अवैध खनन के मुद्दे पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि जूली साहब एक संजीदा नेता हैं, लेकिन यह बताएं कि अवैध खनन का पाप किसने किया। खदानों के टेंडर समय पर और व्यवस्थित रूप से क्यों नहीं किए गए। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता सच्चाई जानती है और विकास, रोजगार तथा पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भाजपा की भजनलाल सरकार का है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Mansarovar accident is tragic; awareness in society is essential: Madan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, madan rathore, mansarovar accident, rajasthan bjp, investigation, government action, public safety, road accident, tragic incident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved