जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर पंचायती राज का बिगुल बज चुका है। जयपुर और दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति का विश्लेषण करने वाले तथाकथित पंडित शायद इसे महज 'गांवों का दंगल' समझें, लेकिन वे भूल जाते हैं कि हिंदुस्तान की असली नब्ज लुटियंस दिल्ली के दरबारों में नहीं, बल्कि देहात की चौपालों पर ही धड़कती है। हमारा लोकतंत्र ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर की ओर बहने वाली पावन गंगा है। महात्मा गांधी ने जिस 'ग्राम स्वराज' का स्वप्न देखा था, पंचायती चुनाव दरअसल उसी व्यवस्था की रीढ़ हैं।
राजस्थान का राजनीतिक इतिहास इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि जिस नेता की जड़ें गांव की मिट्टी में जितनी गहरी जमी हैं, सत्ता के शिखर पर उसका कद उतना ही मजबूत रहा है।
जरा आज के सत्ता-शीर्ष को देखिए। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जब पार्टी ने कमान सौंपी, तो कई लोगों को हैरत हुई। लेकिन हकीकत यह है कि 34 साल की तपस्या की शुरुआत 27 साल की उम्र में भरतपुर के अटारी गांव की सरपंची से हुई थी। जो शख्स गांव की नालियों, मेड़ों और आपसी झगड़ों को सुलझाते हुए जनता के बीच तपा हो, वही जमीन का असली दर्द समझ सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यही बात विरोधी खेमे पर भी सटीक बैठती है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को देख लीजिए। साल 2005 में लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति का सदस्य बनकर जो सफर शुरू हुआ, वह प्रधान की कुर्सी से होता हुआ विधानसभा और आज पार्टी की कमान तक जा पहुंचा। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने साल 2000 में दूदू से जिला परिषद सदस्य बनकर अपने राजनीतिक जीवन की बुनियाद रखी थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर के जिला प्रमुख रहे, तो बगावती तेवर दिखाने वाले दिग्गज नेता विश्वेंद्र सिंह ने 1988 में भरतपुर के जिला प्रमुख पद से ही अपनी मुख्यधारा की सियासत का ककहरा सीखा था। जननेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का नाम भी दौसा के जिला प्रमुख के तौर पर इतिहास में दर्ज है।
मारवाड़ और शेखावाटी के बड़े सियासी घरानों की दास्तान तो और भी दिलचस्प है। परसराम मदेरणा ने 1953 में जोधपुर के चाड़ी गांव का सरपंच बनकर जिस राजनीतिक वटवृक्ष को सींचा, वह बाद में 9 बार के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री पद तक फला-फूला। ओला परिवार का रसूख देखिए—शीशराम ओला ने आजादी के ठीक बाद 1948 में अरड़ावता के सरपंच से सफर शुरू किया और झुंझुनूं के सबसे लंबे समय तक जिला प्रमुख रहते हुए केंद्र में कैबिनेट मंत्री तक बने। नागौर के मिर्धा घराने के हरेंद्र मिर्धा का सफर भी जिला प्रमुख की कुर्सी से होकर गुजरा।
यह कोई संयोग नहीं है, यह एक नियम है। विधानसभा और संसद के चुनाव धनबल और प्रचार के तामझाम से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन पंचायती चुनाव नेता के आचरण, उसकी सहजता और जनता से सीधे सरोकार की कठोर कसौटी होते हैं। यहां आप झूठे भाषणों से ज्यादा दिन नहीं टिक सकते; यहां सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाला ही जननायक बनता है।
आज जब सूबे में पंचायत चुनावों की बिसात बिछ रही है, तो दोनों ही प्रमुख दलों—भाजपा और कांग्रेस—को यह गांठ बांध लेनी चाहिए कि राज्य की सत्ता की सीढ़ी चौपाल से ही होकर गुजरती है। जो दल गांव, गरीब और किसान की इस प्राथमिक संसद को नजरअंदाज करेगा, वह प्रदेश की मुख्यधारा से बाहर हो जाएगा। भारत को यदि सचमुच विश्वगुरु बनना है, तो हमें अपने इन स्थानीय निकायों को और अधिक अधिकारसंपन्न, पारदर्शी और स्वायत्त बनाना होगा। पंचायती राज ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे पहली और सबसे खरी पाठशाला है।
भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
वर्ल्ड कप के बाद फैंस से ज्यादा निराश खिलाड़ी थे, एशियन गेम्स में लक्ष्य गोल्ड मेडल था: हार्दिक
पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
'अब शादी जरूरी नहीं...', आज की पीढ़ी के रिश्तों पर खुलकर बोलीं किरण राव
3 अक्टूबर का पंचांग : पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:52 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें
सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन से शोक, कमल हासन और राजामौली समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
बाबा महाकाल का भांग, चंदन और भस्म से भव्य शृंगार; रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
राजपाल यादव के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, CJI बोले- 'आदेश नहीं माने तो अपील खारिज कर देंगे'

नोबेल 2026 : कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर अंतरिम आदेश पारित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का 'भूतनी का' गाना रिलीज
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
ऋचा चड्ढा लेकर आईं नया ट्रैवल शो 'मुसाफिरी', दिखेगा मुंबई का अनदेखा इतिहास
दृश्यम की स्टारकास्ट के साथ धमाकेदार होगी कपिल शर्मा शो की वापसी, इस दिन आएगा पहला शो
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 05/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope