• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का होगा सीधा हस्तांतरण

The increased amount will be directly transferred under the Social Security Pension Scheme - Jaipur News in Hindi

पेंशनर्स के खातों में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि होगी डीबीटी

88.44 लाख पेंशनर्स होंगे लाभान्वित जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जून 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स को एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि ₹1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंद को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The increased amount will be directly transferred under the Social Security Pension Scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: increased, amount, directly, transferred, social security, pension, scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved