• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलित को पेशाब पिलाने और जूते चटवाने की घटना निंदनीय, सरकार दोषियों के खिलाफ करे कार्रवाई : सीपी जोशी

The incident of making a Dalit drink urine and licking his shoes is condemnable, the government should take action against the culprits: CP Joshi - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले मुद्दे पर विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जमवारामगढ़, जयपुर में दलित व्यक्ति को जूते चटवाने और पेशाब पिलाने की घटना अत्यधिक निंदनीय है। सरकार को इस पर अपना बयान देकर स्थिति को स्पष्ट करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, क्योंकि इसमें प्रदेश सरकार के विधायक का नाम आ रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साढ़े चार साल में दलित और महिला उत्पीड़न,हिंसा के अनेक मामले सामने आए हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोकने में विफल रही है। कल हुई बौंली, सवाई माधोपुर में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दलित छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा किए गए दुष्कर्म और हत्या को अत्यधिक संगीन बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से हम ही नहीं वरन प्रदेश की जनता भी बहुत चिंतित और असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में दुष्कर्म कर हत्या की घटनाएं इतनी अधिक हो चुकी है कि सर से पानी गुजर गया है, सरकार है कि मानती नहीं, रोकती नहीं, दबाव डालकर समझौते कराने का प्रयास करती है, जो सरकार की अकर्मण्यता को बताता हैं।

सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना विकास वाली सरकार के कामकाज को अवरुद्ध करना है। जो कांग्रेस सत्ता में रहकर 60 साल में नहीं कर पाई वह भाजपा ने सिर्फ 9 साल में कर दिखाया, सिर्फ नारे और वादे नहीं दिए बल्कि काम करके दिखाया। सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता को केंद्र की मोदी सरकार पर पूरा विश्वास है, ऐसी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाना, सिर्फ हो-हल्ला और शोर मचाना मात्र था। लोकसभा में जिसने अविश्वास प्रस्ताव रखा, वही विपक्ष प्रधानमंत्री का वक्तव्य आया तो वॉकआउट कर गया। विपक्ष का उद्देश्य केवल हंगामा खड़ा करना था। बिना किसी तैयारी के और योजना के अविश्वास प्रस्ताव लाना यह विपक्ष की कमजोरी को दिखाता है। विपक्ष समूह ने इंडिया नाम में जो डॉट लगाए हैं, यह काले धब्बे इंडिया को बांटने वाले हैं, इनसे उनका भला नहीं होगा।
सीपी जोशी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा में सांसद जनप्रतिनिधि बनकर अपने क्षेत्र की बात रखने आते हैं। वे इंतजार करते हैं कि कब संसद का सत्र चलेगा, तब मैं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं, मुद्दों को वहां रखूंगा। दुर्भाग्य की बात है कि जनता ने जिस कार्य के लिए आपको चुनकर भेजा यदि वहां नहीं बोलोगे और न बोलने दोगे तो, यह गलत है। करोड़ों रुपया सदन की कार्यवाही में लगता है। सदन की प्रक्रिया को बाधित करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2018 में जिस मेनिफेस्टो के वादों के आधार पर चुनाव लड़ा था, कोई वादा नहीं निभाकर प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार नहीं दिया, सुशासन में विफल रहे और न ही प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया। चुनाव के अंतिम वर्ष में कुछ घोषणा करके,चुनाव नहीं जीता जाता। जनता समझदार है, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।
सीपी जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के150 विद्यार्थी संसद और राष्ट्रपति भवन देखने नई दिल्ली आए। इन्होंने यहां लोकसभा की कार्यवाही देखी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की, फोटो खिंचवाई। साथ ही संग्रहालय और वार मेमोरियल भी घुमा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The incident of making a Dalit drink urine and licking his shoes is condemnable, the government should take action against the culprits: CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, bjp state president, cp joshi, congress government, lok sabha, no confidence motion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved