• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हस्तीमल स्मृति ईश्वर सृष्टि सेवा सम्मान गौऋषि चंद्रमादासजी महाराज को गौ भारती ग्रंथ का लोकार्पण समारोह रविवार को

The Hastimal Smriti Ishwar Srishti Seva Award will be presented to Gau Rishi Chandramadasji Maharaj at the launch ceremony of the Gau Bharati book on Sunday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख स्वर्गीय हस्तीमल हिरण की स्मृति में ईश्वर सृष्टि सेवा सम्मान गौऋषि चंद्रमादासजी महाराज को दिया जाएगा। यह कार्यक्रम देवर्षि नारद सभागार, पाथेय भवन, मालवीय नगर में 21 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर गौ भारती ग्रंथ का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिसका संपादन ईश्वर सृष्टि सेवा संस्थान, मुंबई के अध्यक्ष कमलेश पारीक ‘कमल’ द्वारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख अजीत महापात्र मुख्य वक्ता होंगें, मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गौ पालन, डेयरी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत होंगें। अध्यक्षता नंदिनी गो सेवा संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान के संरक्षक शिवशंकर लातूरे करेंगें। इस अवसर पर निम्बार्क पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री ‘‘श्रीजी’’ महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वचन भी प्राप्त होगा। आयोजन समिति के संयोजक पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि ईश्वर सृष्टि सेवा प्रन्यास, मुंबई एवं ग्राम दीनारपुर, सीकर में प्राकृतिक चिकित्सालय, ऋषि कृषि, तंत्र मंत्र शोध और नंदिनी गो सेवा संवर्द्धन एवं अनुसंधान की दिशा में कार्यरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Hastimal Smriti Ishwar Srishti Seva Award will be presented to Gau Rishi Chandramadasji Maharaj at the launch ceremony of the Gau Bharati book on Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ishwar srishti seva samman, gau rishi chandramadasji maharaj, hastimal hiran memorial award, jaipur rss news, pathey bhavan malviya nagar, jaipur cultural events, rashtriya swayamsevak sangh jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved