• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यकर्ताओं का परिश्रम और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है : राज्यवर्धन राठौड़

The hard work and dedication of party workers constitute the organizations true strength: Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्य कालवाड़ रोड, मंगलम सिटी एवं हाथोज में कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. मदन राठौड़ जी एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। झोटवाड़ा पंचायत समिति में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सांसद राव राजेन्द्र सिंह की उपस्थिती में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पे चर्चा’ के माध्यम से संगठन की तैयारियों और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। जोबनेर पंचायत समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिती में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार गांव की सरकार को मजबूत बनाने पर जोर देते आए हैं। गांव के विकास से जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि ग्रामीणों को बेहतर पता होता है कि उनके गांव में किन सुविधाओं की जरूरत है और विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कहां किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने से विकास कार्यों में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता मिलती है। वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग के माध्यम से मिलने वाली धनराशि का उपयोग गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाता है। पंचायत समिति और जिला परिषद में भाजपा के बोर्ड बनने से विकास योजनाओं को बेहतर समन्वय और गति मिलती है।
पंचायत चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जोबनेर, झोटवाड़ा के संबंधित वार्ड के कार्यकर्ता आपस में बैठकर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करें और सर्वसम्मति से एक नाम तय करें।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके अपने परिवार का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं का परिश्रम और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के प्रत्येक मंच पर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों, संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता के बीच निरंतर संपर्क के माध्यम से भाजपा को पंचायत स्तर पर और मजबूत बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The hard work and dedication of party workers constitute the organizations true strength: Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan panchayat elections, bjp rajasthan, madan rathore, colonel rajyavardhan singh rathore, rao rajendra singh, jhotwara panchayat samiti, jobner panchayat samiti, jaipur rural, panchayati raj elections, bjp workers meeting, rajasthan politics, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved