जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की चिंताएं सही साबित हो रही हैं। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों और पंजाब के नशा संकट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणियों के खिलाफ राहुल गांधी का बचाव किया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर जो रोलबैक किया है, ऐसा हम पहले भी देख चुके हैं। राहुल गांधी ने जो बातें कही थीं, वे धीरे-धीरे सही साबित होती जा रही हैं। तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े। पहले राहुल गांधी की बातों को लेकर उन्हें तरह-तरह के नाम दिए गए लेकिन बाद में सरकार को अपने फैसले बदलने पड़े। जनगणना के मुद्दे पर भी सरकार को अपना रुख बदलना पड़ा और अब अग्निवीर योजना को लेकर फैसला लिया गया है।"
सचिन पायलट ने कहा, "हम शुरू से कहते आ रहे थे कि यह योजना सही नहीं है। चार साल बाद जब युवा सेना से बाहर होंगे तो वे खुद को असुरक्षित और खोया हुआ महसूस करेंगे। पहले स्थायी भर्ती की व्यवस्था थी, फिर अग्निवीर योजना लाने की जरूरत क्यों पड़ी और अब ऐसा क्या बदल गया कि सरकार 25 प्रतिशत से बढ़ाकर करीब 75 प्रतिशत तक भर्ती को लेकर बदलाव कर रही है? कभी अमेरिका के साथ डील, कभी कानूनों में बदलाव और कभी अग्निवीर जैसे गंभीर विषयों पर सरकार को रोलबैक करना पड़ रहा है। किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार गंभीर मुद्दों पर गंभीर नहीं है। आखिर किसके दबाव में सरकार ने यह फैसला लिया? राहुल गांधी शुरू से जो बातें कह रहे हैं, सरकार उन्हीं मुद्दों पर बैकफुट पर नजर आ रही है। जनता में गहरा असंतोष है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब में नशे और भाजपा के दावों पर सचिन पायलट ने कहा, "पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता परेशान है। हम पंजाब में थे, वहां भी भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे। जब आप सत्ता में थे, तब आपने क्या किया? पिछले 12 साल से केंद्र में आपकी सरकार है। पाकिस्तान सीमा से विभिन्न माध्यमों से नशीले पदार्थ आ रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए? भाजपा ने 12 साल में पंजाब को क्या दिया? अगर कोई विशेष पैकेज दिया है तो बताएं। अब चुनाव नजदीक हैं तो भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोगों ने भाजपा को बहुत मौके दिए लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, लोग भाजपा से उदास हो चुके हैं और बदलाव चाहते हैं।"
फॉर्म-6 में बदलाव और चुनाव आयोग को लेकर सचिन पायलट ने कहा, "फॉर्म-6 में जो बदलाव किया गया है, वह भी इसी बात का संकेत है कि सरकार और चुनाव आयोग अब अपने फैसलों में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार सहित अन्य चुनाव आयुक्तों को लेकर विरोध हुआ। अब इस फैसले में बदलाव किया जा रहा है। इससे समझ आता है कि पहले जो निर्णय लिए गए, उनमें कहीं न कहीं गड़बड़ी थी। चाहे फॉर्म-6 का मामला हो या मतदाता सूची का, अब कोर्स करेक्शन किया जा रहा है। साढ़े 13 करोड़ लोगों के नाम काटे जाने की जिम्मेदारी किसकी थी? अब उन्हें समझ में आ रहा है कि जो किया गया, वह सही नहीं था। अब वे प्रायश्चित करने और सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है। जहां वोटों की चोरी हुई है, मतदाताओं के साथ खिलवाड़ हुआ है, वहां अब सुधार करने का क्या फायदा? ज्ञानेश कुमार ने पूरे चुनाव आयोग को एक निजी संस्थान बनाकर रख दिया है। संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उनके साथ खिलवाड़ किया गया है।"
भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली पर उन्होंने कहा, "इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है कि सत्ताधारी दल खुद रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहा है। जो लोग अपनी नाक के नीचे वोट चोरी होने दे रहे हैं, वे लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। जनता तय करे कि कौन उसके साथ है और कौन उसके विरोध में। वोट देने का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए और उसका संरक्षण होना चाहिए। भारत की पहचान उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती से रही है। आज यह देखकर अजीब लगता है कि भाजपा के मंत्री, मुख्यमंत्री और मोर्चे-रैलियां निकाल रहे हैं, जबकि इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को खोखला कर दिया है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और अब ये लोकतंत्र बचाने का दावा कर रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मांग है कि जनता को निष्पक्ष तरीके से वोट डालने का अधिकार मिले।"
पंजाब की राजनीति और आम आदमी पार्टी को लेकर सचिन पायलट ने कहा, "आम आदमी पार्टी पंजाब को डुबोने का काम कर रही है। उसके सांसद एनडीए में चले गए हैं और लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है। पंजाब में कांग्रेस ने हरित क्रांति लाई थी और राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया था लेकिन बाकी दलों ने पंजाब के साथ धोखा किया है। अब पंजाब की जनता अपना वोट खराब नहीं करेगी, बल्कि सही फैसला लेगी। तमाम विरोध और पुलिस के बल प्रयोग के बावजूद राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे साफ है कि जनता में कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति समर्थन है।"
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर सचिन पायलट ने कहा, "राहुल गांधी को सलाह देने के बजाय किरेन रिजिजू को अपनी सरकार और अपने नेतृत्व को सलाह देनी चाहिए कि उन्हें कौन-कौन से काम करने चाहिए। मैं समझता हूं कि यह समय सोशल मीडिया पर चर्चा करने का नहीं बल्कि आत्मचिंतन करने का है। देश को समझ आ रहा है कि लोगों की भावनाएं क्या हैं। युवा वर्ग की पीड़ा क्या है, उनके जख्मों पर मलहम लगाने की जरूरत है। सत्ता में रहकर घमंड करना और विपक्ष का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। राहुल गांधी ने जो बातें कही थीं, वे सब सच साबित हो रही हैं। उन्होंने जो भाषण दिया, उसमें भी देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है।"
--आईएएनएस
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर लाएंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
'ओ साथी रे' में दिखेगी अधूरी मोहब्बत की कहानी, इम्तियाज बोले-प्यार खूबसूरत है पर रिश्ता बराबर नहीं
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
रजा मुराद ने मां लियाकत जहां बेगम को किया याद, बोले- वे हिम्मत और कुर्बानी की मिसाल थीं
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
जेलर 2 की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ओम को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
'योग भारत को जानने का प्रवेश द्वार', पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांत कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025, दिव्या-तेजस्विन समेत 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

केंद्र सरकार कैब रेंटल के नियमों में करने जा रही बड़ा बदलाव, ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope