• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुप्त वृन्दावन धाम का वैश्विक गीता प्रचार आंदोलन बना आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र

The Global Gita Propagation Movement of Gupt Vrindavan Dham Has Become a Center of Spiritual Inspiration - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर गुप्त वृन्दावन धाम, जयपुर द्वारा आयोजित इंटरनेशनल गीता ओलिंपियाड 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 24 मई को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में देश-विदेश से आए विजेताओं, प्रतिभागियों एवं भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस वैश्विक ऑनलाइन प्रतियोगिता में 24 राज्यों एवं 161 शहरों से कुल 2790 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि पहली बार इसे पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया। इस वर्ष प्रतिभागियों को विशेष रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 13 से 18 का अध्ययन करवाया गया।
प्रतियोगिता में जयपुर के डॉ. केवल कृष्ण गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹51,000 का “गीता रत्न” पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कोटा के यशस्वी श्रृंगी को ₹21,000 का “गीता विभूषण” सम्मान प्रदान किया गया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कोटा की नेहा महावर को ₹11,000 का “गीता भूषण” पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विजेताओं को गीताश्री, गीता पुरस्कार एवं मेरिट सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए जयपुर हेरिटेज एवं देव-दर्शन यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों तथा वृंदावन से पधारे श्री श्री गोविंद देव जी सहित सात प्रमुख विग्रहों के दर्शन करवाए गए। प्रतिभागियों को जयपुर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया गया।
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “भगवद्गीता जीवन का आध्यात्मिक प्रकाश है और इस प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड के मुख्य सहयोगकर्ता ओके प्लस बिल्डर्स के अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी जी ने इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “भगवद्गीता आज जीवन की समस्याओं का समाधान देने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसके अध्ययन एवं प्रचार में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए तथा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए।” हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ओके प्लस बिल्डर्स द्वारा इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। समारोह में भव्य कीर्तन, पुरस्कार वितरण, समूह छायाचित्र एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता का समापन न होकर, गीता के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरण एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार का प्रेरणादायी अभियान बनकर उभरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Global Gita Propagation Movement of Gupt Vrindavan Dham Has Become a Center of Spiritual Inspiration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, special report, gupt vrindavan dham, international gita olympiad 2026, prize distribution ceremony, bhagavad gita contest, spiritual event, devotees gathering, youth value education, vedic culture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved