• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान का मिनी बजट: प्रदेश में भूमि कर समाप्त, 70 हज़ार पदों पर नई भर्तियां की जायेगी

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया है। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। प्रदेश में भूमि कर समाप्त कर दिया है। पहले के बकाया भूमि कर मामलों में छूट दी जाएगी। चीनी और गुड़ पर मंडी टैक्स को खत्म किया गया है।
दिया कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत राजस्थान में 5 लाख से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाएंगे जायेंगे।
दिया कुमारी ने बेरोजगारों युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा प्रदेश में 70 हज़ार पदों पर नई भर्तियां की जायेगी। टोंक रोड से सीतापुरा ,अंबाबाड़ी,विधाधर नगर तक जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जायेगा।श्री अनपूर्णा योजना में 600 ग्राम भोजन दिया जायेगा। अरावली हिल्स को सुरक्षित रखने के लिए 30 हज़ार हेक्टेयर के आस पास क्षेत्र में पेड़ लगाएं जायेंगे।
राजस्थान के अंतरिम बजट की महत्वपूर्ण बातें -:
1.पेपर लीक से प्रदेश के युवाओं से अन्याय हुआ', हमने 'SIT का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है ,प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों,कैंपस प्लेस्मेंट और स्किल डवलमेंट प्रोग्राम कराए जायेंगे।
2.आगामी वर्षो में 25 लाख परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराएंगे
3.जयपुर के निकट हाई टेक सिटी बनाई जाएगी। वर्ल्ड क्लास सिटी के अनुरूप सुविधाएं मिलेगी।
4.सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को देखते हुए प्रदेश के राजमार्गो पर 25 एडवांस एम्बुलेंस लगाई जाएगी।
5.किसानों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड स्किम शुरू की गई है,जिसके तहत 5 लाख गोपालक परिवारों को कर्ज दिया जाएगा।
6.प्रदेश के 60 से लेकर 80 साल के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
7.राजस्थान में सुशाशन स्थापित करने के लिए सभी मानदेय कर्मियों और आंगबाड़ी कर्मी ,होमगार्डो के मानदेय में 10 % की वृद्धि की जाएगी।
8.महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वाड के अलावा 174 पुलिस थानों में वीमेन हेल्प डेस्क स्थपित की जाएगी,और लाड़ली सुरक्षा योजना की शुरुआत की जाएगी।

9.महिलाओं को पहले प्रसव पर 6000 रूपये दिए जायेंगे ,बेटी होने पर 1 लाख का सेविंग बॉन्ड मिलेगा

10.अल्प आय किसानों और गरीबों के बच्चों के लिए KG से लेकर PG तक फ्री शिक्षा दी जाएगी।

11. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 50 % लागू और अन्य भर्ती भर्ती में महिला आरक्षण 30 % से बढ़ाकर 40% करने की घोषणा।

12.सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये की गई,इसके लिए 1800 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

13.स्ट्रीट वेंडर और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए 100 रुपये तक मासिक प्रीमियम देना होगा। इसके बाद 60 साल पर 2000 रूपये पेंशन मिलेगी।


दिया कुमारी ने कहा पिछली सरकार ने हमे विरासत में बहुत सारा कर्ज दिया है। राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए किसी प्रकार के संसाधन की कमी नहीं आने देंगे,क्योंकि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाएंगे।
विपक्ष के हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हस्तक्षेप कर विधयकों को मर्यादा में रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LIVE Mini Budget of Rajasthan: Land tax abolished in the state, new recruitment will be done on 70 thousand posts.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budget2024, diyakumari, interim budget, bhajan lal government, chief minister bhajan lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved