• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुष को ढूंढ़ने के लिए जिला प्रशासन ने लगाया पूरा जोर, अब तक नहीं मिल सका

The district administration put the full emphasis on finding Ayush, could not found - Jaipur News in Hindi

जयपुर। करतारपुरा नाले में शुक्रवार को बहे युवक आयुष की तलाश के लिए जिला प्रशासन का 2 दिन से सघन अभियान जारी है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं लग सका है। रविवार सुबह 6 बजे से अभियान जारी है। शनिवार रात 10 बजे तक भी जिला प्रशासन की ओर से युवक को तलाश किया गया था।

जिला प्रशासन, जेडीए और नगर निगम के अधिकारी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। परिजन जहां-जहां चाह रहे वहां भी सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। करतारपुरा नाले से गुर्जर की थड़ी तक टीम तलाश कर रही है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने भी मौके का दौरा किया। एसडीआरएफ के 52 व सिविल डिफेंस के 32 जवानों सहित जेडीए, नगर निगम के जेईएन व पटवारी सहित करीब सवा सौ लोगो की टीम सर्च आॅपरेशन में जुटी हुई है। युवक को तलाशने के लिए 5 पोकलेन मशीनें एवं 2 जेसीबी सहित आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन टीम को दलदल, मलबा और झाड़ियों के कारण दिक्कत आ रही है।
युवक को ढूंढ़ने के लिए डॉग स्क्वाड एवं ड्रोन की भी मदद ली गई है। खास बात ये है कि युवक की मोबाइल लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। एडीएम, साउथ हरिसिंह मीना, एडीएम नार्थ मोहम्मद अबूबक, तहसीलदार सुरेश शर्मा व सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर जगदीश रावत सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The district administration put the full emphasis on finding Ayush, could not found
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district administration jaipur, ayush could not found, ayush swept away in the drain, kartatpura nala amanishah nala, nagar nigam jaipur, jda jaipur, rescue team, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved