• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदर्श गांव का विकास दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बने : अभय कुमार

The development of Adarsh village should be an inspiration for other villages as well: Abhay Kumar - Jaipur News in Hindi

- सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जयपुर। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा है कि आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को विभिन्न विभागों के कन्वर्जेंस से एक मॉडल ग्राम के रूप में इस प्रकार विकसित किया जाए कि अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस दिशा में आगे बढने की प्रेरणा मिले। अतिरिक्त मुख्य सचिव सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। उपस्थित सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से योजना के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कलक्टर, सीईओ, उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण विकास के अन्य अधिकारियों को वीसी के माध्यम से योजना के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। इसमें आपसी समन्वय से इस योजना की नियमित समीक्षा के लिए निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रतिभागियों से ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए अधिक से अधिक राजीविका स्वयं सहायता समूहों का निर्माण और उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा।
इससे पूर्व प्रशिक्षण के प्रातः सत्र का शुभारम्भ ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव मंजू राजपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना एक प्रमुख योजना है जिसे विभिन्न विभागों के कन्वजेर्ंस के माध्यम से संचालित किया जाता है। इसमें सांसद निधि का भी उपयोग किया जा सकता है और इसमें सांसद, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग के फील्ड ऑफिसर मिलकर ग्राम पंचायत के विकास की योजना बनाते हैं एवं उसके आदर्श स्वरूप के लिए कार्य करते हैं। परियोजना निदेशक एवं उपसचिव ग्रामीण विकास ओंकारेश्वर शर्मा ने योजना की सामान्य एवं मुख्य विशेषताओं एवं राज्य में योजना कीे क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्रतिभागियाें को दी।
कार्यक्रम अधिकारी एसएजीवाई, ग्रामीण विकास मंत्रालय सरिता, राजीविका की एसपीएम पूजा शर्मा एवं अतिरिक्त आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा रामनिवास ने भी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के रमन पारीक ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The development of Adarsh village should be an inspiration for other villages as well: Abhay Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhay kumar, model village, manju rajpal, omkareshwar sharma, pooja sharma, ramnivas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved