• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मांइस होगा बहुआयामी और बहुउपयोगीः अपर्णा अरोरा

The Centre of Excellence for Men will be multi-faceted and multi-purpose: Aparna Arora - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर खान विभाग द्वारा जयपुर मेंं बनाये जाने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माइंस में राजस्थान के खनिज संसाधनों का शोकेस होने के साथ ही अप्रधान खनिजों से लेकर प्रधान खनिज, सेरेमिक्स, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, क्रिटिकल मिनरल्स की विस्तृत व शोधपरक सामग्री का समावेश होगा।
खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने बताया कि जयपुर में बनने वाले एक्सीलेंस सेंटर में एक ही छत के नीचे प्रदेश, देश और दुनिया के मिनरल अध्येताओं को राजस्थान के मिनरल्स की तथ्यात्मक और व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि खान विभाग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माइंस बहुआयामी बनाया जाएगा ताकि बच्चों, विद्यार्थियों से लेकर शोधकर्ताओं और अध्येताओं के लिए भी उपयोगी हो सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव खान अपर्णा अरोरा शुक्रवार को सचिवालय में जयपुर में स्थापित होने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माइंस, क्रिटिकल मिनरल्स, सेरेमिक व म्यूजियम की तैयारियों के लिए आरंभिक तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि इसका लाभ खनिज क्षेत्र के निवेशकों, उद्यमियों को मिल सकेगा और प्रदेश में खनन क्षेत्र में एक्सप्लोरेशन से लेकर खनिज प्रसंस्करण तक की विकास की संभावनाओं का एक्सप्लोर किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि एक्सीलेंस सेंटर ऐसा होना चाहिए जिसमें सामान्य बच्चों से लेकर उच्च अध्ययनकर्ताओं की जानकारी का समावेश हो और राजस्थान में माइनिंग सेक्टर में शोध और विकास को बढ़ावा दे सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान खनिज विविधता से भरा प्रदेश है और यहां 82 प्रकार के खनिज है जिनमें से 57 प्रकार के खनिजों का दोहन किया जा रहा है। बैठक में विशिष्ठ शासन सचिव नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान आलोक प्रकाश जैन, अधीक्षण भू-वैज्ञानिक संजय सक्सेना, सुनील कुमार वर्मा के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक व अन्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Centre of Excellence for Men will be multi-faceted and multi-purpose: Aparna Arora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mines centre of excellence, state mineral resource hub, rare earth element database, critical mineral research matrix, ceramic minor mineral inventory, geological research infrastructure development, mining sector digital mapping, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved