• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट- भजनलाल शर्मा

The budget is going to fulfill the dream of leading Rajasthan - Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने बजट 2024-25 (लेखानुदान) प्रस्तुत किया है। इसमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार महिलाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं कार्मिकों सहित सभी वर्गों को बड़ी सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

भजनलाल शर्मा गुरूवार को उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट (लेखानुदान) के संबंध में प्रतिक्रिया दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य सरकार के सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला और प्रदेश को विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाला साबित होगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण’ को केंद्र में रखते हुए इस बजट में अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत देने की ठोस पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प पत्र को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया है। संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में यह लेखानुदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह लेखानुदान सरकार के लिए चुनौती भरा भी रहा क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों से प्रदेश पर कर्ज भार बढ़कर दोगुना हो गया है। हमारी सरकार सूझ-बूझ, दूरदर्शिता और कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक प्रगति की नई इबारत लिखेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The budget is going to fulfill the dream of leading Rajasthan - Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budget2024, rajasthan, bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved