जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आह्ववान पर एवं युवा मोर्चा
प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में रीट परीक्षा-2021 पेपर लीक
मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा
प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से कूच कर रैली के रूप में
मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले, इस दौरान सिविल लाईन फाटक से पहले
ही कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में अनेक
महिला कार्यकर्ताओं तथा युवा मोर्चा पदाधिकारियों के चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदर्शन
में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. पूनियां सभी बेरिकेटस लांघकर
मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच कर आगे बढ़े, इस दौरान सिविल लाईन फाटक पर
पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन द्वारा कार्यकर्ताओं को
धकेलने का प्रयास किया, इसके बावजूद कार्यकर्ता कई घंटों तक संघर्ष कर
प्रदर्शन में डटे रहे।
गहलोत सरकार ने पुलिस का दुरूपयोग कर भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,
मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, विपुल शर्मा इत्यादि सैकड़ों
कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर झोटवाडा थाने ले जाया गया, जहां काफी देर
तक धरना दिया गया।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope