• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में जंगलराज और कुशासन पर भाजपा सरकार को जलाना चाहिए ग्लानि और पश्चाताप का दीया : टीकाराम जूली

The BJP government should light a lamp of remorse and repentance over the jungle raj and misgovernance in Rajasthan: Tikaram Julie - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान में सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम पर कड़ा प्रहार करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर जनहित के बुनियादी मुद्दों से मुंह मोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। जूली ने एक बयान जारी कर कहा कि जब पूरे प्रदेश में कुशासन, बदहाल व्यवस्थाओं और अराजकता का अंधेरा फैला हुआ है, ऐसे समय में आडंबर का सहारा लेकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।
जूली ने कहा कि " जब प्रदेश में जर्जर स्कूल, चरमराता स्वास्थ्य तंत्र, सरेआम अपहरण और बेटियों से दुष्कर्म का अंधेरा फैला हो, तब सरकार को अपनी नाकामी पर ग्लानि और पश्चाताप का दीया जलाना चाहिए। " नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की जर्जर स्थिति पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर होकर ढहने की कगार पर हैं, बच्चे खौफ के साये में पढ़ने को मजबूर हैं और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है।
कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं;
मासूम छोटी बच्चियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की हृदयविदारक घटनाएं हो रही हैं और अपराध का ग्राफ चरम पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार की नाकामी का आलम यह है कि राजधानी जयपुर के सबसे सुरक्षित और नामी सेंट्रल पार्क से, सरकार की नाक के ठीक नीचे से एक नागरिक का सरेआम अपहरण हो जाता है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। वहीं दूसरी ओर, नीट पेपर लीक जैसी धांधलियों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है, जिससे हताश होकर होनहार बच्चों को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जूली ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब राजस्थान का हर वर्ग - युवा, किसान, महिलाएं और आम नागरिक - इस कुशासन की आग में झुलस रहा है, तब सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि अगर 'दीया' जलाना ही है, तो इस प्रदेश में फैली अराजकता, महिला असुरक्षा, पेपर लीक माफिया और प्रशासनिक नाकामी के घने अंधेरे के खिलाफ जलाया जाना चाहिए।
सरकार को आत्मचिंतन करना चाहिए कि कागजी अभियानों और राजनीतिक आयोजनों से जनता का पेट नहीं भरता और न ही बेटियों को सुरक्षा मिलती है; राजस्थान की जनता अब इस खोखले शासन और जमीनी हकीकत के अंतर को भली-भांति समझ चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP government should light a lamp of remorse and repentance over the jungle raj and misgovernance in Rajasthan: Tikaram Julie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, aashirwad ka diya, pm narendra modi birthday, rajasthan bjp, leader of opposition rajasthan, congress vs bjp rajasthan, public interest issues, rajasthan governance, bhajan lal sharma government, political desk jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved