• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिचकोले खा रही भाजपा सरकार, बचे समय में खुद को संभाले; वरना जनता बेदखल कर देगी : टीकाराम जूली

The BJP government is faltering; it must steady itself in the remaining time, or the public will oust it: Tikaram Jully - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने शुरुआती दौर से ही हिचकोले खा रही यह सरकार अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अपने रोडशो ख़त्म होने के पश्चात अब मुख्यमंत्री राज्य की बदहाल होती कानून-व्यवस्था और चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं की सुध लेंगे। जूली ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर केवल 'साम, दाम, दंड, भेद' की नीति का ही खुलकर इस्तेमाल किया है, लेकिन जनता ने इन हथकंडों के बीच भी अपनी सजगता का परिचय दिया है।
जूली ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि सरकार राजनीतिक जोड़तोड़ और बयानबाजी में व्यस्त है। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य तंत्र की हालत इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि इलाज के अभाव में आम आदमी की जान पर बन आई है। प्रारंभिक फीडबैक के मुताबिक जनता अब भाजपा के खोखले दावों और प्रशासनिक विफलता को और अधिक बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भाजपा के हाथों से वक़्त अब रेत की तरह फिसल रहा है और अब वो सत्ता के अहंकार से बाहर निकलें और प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरा करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती आई है, लड़ती रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP government is faltering; it must steady itself in the remaining time, or the public will oust it: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, rajasthan congress, leader of opposition, rajasthan bjp government, rajasthan politics, bjp government, congress bjp, law and order, healthcare services, rajasthan health system, political controversy, rajasthan assembly, government accountability, public issues, democratic values, jaipur, rajasthan government, congress party, political statement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved