• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने मीणा-मीना विवाद पैदा करके किया अधिकारों से वंचित

The BJP did not create rights and disputes with rights - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जनजाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुधवार को अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने मीणा-मीना विवाद पैदा कर जनजाति वर्ग को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला, ब्लॉक, वार्ड एवं बूथ स्तर तक विभाग का गठन कर रहा है जिससे आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिल सके। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार, महिलाओं का उत्पीडन, किसानों की अनदेखी, मॅंहगाई चरम पर पहुॅंच गई है। प्रदेश में आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जनजाति विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रियता के साथ कार्य करता रहेगा तो निश्चित रूप से आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री नमोनारायण मीना ने कहा कि आदिवासियों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को गुमराह करने का काम किया है, भाजपा सरकार ने मीना-मीणा विवाद को हवा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को सम्मान दिया है, आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है जिससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP did not create rights and disputes with rights
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former union minister, namo narayan meena, mla mahendrasingh malaviya, rajasthan congress, jaipur news, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved