• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर रोड पर देर रात प्रशासन ने सीज किया अवैध शराब का ठेका

The administration seized an illegal liquor shop on Sikar Road late last night - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा की सक्रियता और कड़े रुख के बाद एक बार फिर प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। जयपुर के सीकर रोड स्थित अलका टॉकीज के पास, शॉप नंबर 14 में अवैध रूप से संचालित हो रहे शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग ने देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेके को तत्काल प्रभाव से सील (सीज) कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही मुरलीपुरा थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची, वहां अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए लोग मौके से भाग खड़े हुए। इसके तुरंत बाद आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा की मजबूत पहल और प्रशासनिक तत्परता के चलते इस अवैध दुकान पर सख्त कार्रवाई की गई। डॉ. छाबड़ा की लगातार सक्रिय कार्यशैली का ही असर था कि अवैध शराब कारोबारियों में साफ तौर पर दहशत देखी गई। प्रशासन द्वारा देर रात ही इस दुकान को पूरी तरह सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, इसने यह भी साबित कर दिया है कि जनहित में उठाई गई आवाजें प्रशासनिक स्तर पर तुरंत असर दिखा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The administration seized an illegal liquor shop on Sikar Road late last night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prohibition movement, activism, illegal liquor, joint raid, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved