• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द्वितीय एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कुआलालंपुर में, जयपुर की निर्मला रावत होंगी मुख्य अतिथि

The 2nd Asian Para Throwball Championship 2026 to be held in Kuala Lumpur. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । एशिया के पैरा खिलाड़ियों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर आ रहा है। “द्वितीय एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2026” का आयोजन 2 से 5 जून 2026 तक कुआलालंपुर, मलेशिया में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता “पैरालंपिक काउंसिल मलेशिया” के तत्वावधान में आयोजित होगी, जिसमें एशिया के 14 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि जयपुर (राजस्थान) की प्रख्यात समाजसेवी एवं वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल की अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) निर्मला रावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। पैरा खेलों के वैश्विक विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा है और उनकी उपस्थिति इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल के महासचिव अल्बर्ट प्रेम कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
एडवोकेट ललित शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाती हैं और पैरा खेलों को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाती हैं। आयोजकों को विश्वास है कि यह चैंपियनशिप खेल भावना, समावेशिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The 2nd Asian Para Throwball Championship 2026 to be held in Kuala Lumpur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2nd asian para throwball championship 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved