• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आतंकवादी घटना देश की आत्मा पर हमला, कड़े फैसले की जरूरत: खाचरियावास

जयपुर। कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला देश की आत्मा पर हमला है। अब देश के सब्र का बांध टूट चुका है और अब कडे़ फैसले लिए जाने की जरूरत है। इसमें देश-प्रदेश की सरकारें और आम जनता एक साथ और एक मत है। दक्षिणी कश्मीर में श्रीनगर से 18 किलोमीटर दूर पुलवामा के अवन्तीपुरा में गुरूवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धान्जलि देते हुए सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं खाद्य मंत्री रमेश चन्द मीणा ने यह बात कही। इस हमले में प्रदेश के भी पांच सपूत शहीद हुए हैं। इन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को दोपहर शासन सचिवालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि गांधी जैसे अहिंसा के पुजारी के इस देश के वीर जवानों पर छिपकर हमला एक कायराना कार्यवाही है। अब देश इसे सहन नहीं करेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terrorist incidents attack country soul, need tough decisions: Pratap Singh Khachariyavas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pratap singh khatriyavas, crpf convoy, assault, country soul, attack, jaipur news, प्रताप सिंह खाचरियावास, सीआरपीएफ काफिले, हमला, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved