• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्थाई अतिक्रमण हटाया, शहर को मिली राहत, 60 से ज्यादा जगहों से हटाया अतिक्रमण, 6 ट्रक सामान जब्त

Temporary Encroachments Removed, City Gets Relief, Encroachments Cleared from Over 60 Locations, 6 Trucks of Goods Seized - Jaipur News in Hindi

-नगर निगम की सख्ती—112000 रुपए जुर्माना वसूला, व्यापारियों को आखिरी चेतावनी

जयपुर। जयपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर नगर निगम जयपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। कार्रवाई से बाजारों और मुख्य सड़कों पर पैदल चलने वालों और यातायात को बड़ी राहत मिली। बाजार से सड़क तक चला निगम का अभियान
सतर्कता शाखा की टीम ने एक ही दिन में बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, जोहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, सांगानेरी गेट, घाट गेट, गलता गेट, संजय बाजार, बापू बाजार, अजमेर रोड, पुरानी चुंगी, विज्ञान नगर, सात नंबर चौराहा, महल रोड, द्वारिकापुरी। आम्रपाली रोड और 200 फीट बायपास रोड सहित 50 से ज्यादा स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया।
10 ट्रक सामान जब्त, 1.12 लाख रुपए की मौके पर वसूली
अभियान के दौरान—
अतिक्रमण से जुड़ा 10 ट्रक सामान जब्त कर निगम गोदाम में जमा कराया गया
अतिक्रमणकर्ताओं से ₹112000 का जुर्माना, परिवहन शुल्क व रसीद राशि मौके पर ही वसूली गई।
दुकानदारों और ठेला संचालकों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई
दोबारा दिखे तो सीधी चालानी कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारी चालान, सामान जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम की अपील
नगर निगम ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Temporary Encroachments Removed, City Gets Relief, Encroachments Cleared from Over 60 Locations, 6 Trucks of Goods Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation, encroachment removal, gaurav saini, markets, main roads, fine collection, traffic relief, legal action, public appeal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved