• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Technical Testing of Water Release System at Panchna Dam Successfully Completed - Jaipur News in Hindi

-कमांड क्षेत्र की नहरों, लिफ्ट प्रणाली एवं गंभीरी नदी बहाव क्षेत्र के गेटों का किया गया ट्रायल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पांचना बांध से सिंचाई जल निकासी की तैयारियों के क्रम में गुरुवार को पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने वाले स्लूस गेटों का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। इसके साथ ही गैर-कमांड क्षेत्र के लिए निर्मित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का भी सफल परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कमांड एवं पाँचना गुडला संघर्ष समिति के सदस्यों ने 20 साल से चली आ रही समस्या का सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई जल निकासी से पूर्व सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं सुरक्षित सुनिश्चित की जाएं ताकि किसानों को निर्बाध रूप से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान बांध के बहाव क्षेत्र में गंभीरी नदी की ओर जल निकासी के लिए स्थापित गेटों की भी तकनीकी जांच एवं परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सभी गेटों, जल निकासी तंत्र एवं संबंधित व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण कर उनका निरीक्षण किया तथा आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर करौली कलक्टर अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर कलक्टर कानाराम, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कमांड क्षेत्र व पाँचना गुडला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Technical Testing of Water Release System at Panchna Dam Successfully Completed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchna dam, rajasthan news, karauli news, water release system, technical trial, irrigation project, sluice gates, lift irrigation system, gambhiri river, water resources department, bhajan lal sharma, nalini kathotia, karauli collector, irrigation news, canal system, rajasthan irrigation, farmers news, dam inspection, water management, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved