जयपुर। जब लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो उन्हें कभी यह देखने को नहीं मिलता है कि उनका भोजन कैसे तैयार किया जा रहा है। आमतौर पर यह ब्लाइंड कुकिंग होती है। मेरा मानना है कि स्वाद भावनाओं से आता है, यही कारण है कि आपको हमेशा मुस्कान के साथ खाना बनाना चाहिए। भोजन एक बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव है और प्रत्येक व्यक्ति की अपनी पसंद और नापसंद है। आमतौर पर, लोगों को फ्रेश, सीजनल और लोकल फूड का सेवन करना चाहिए। यह कहना था सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर का । ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा कि चाहे कोई घर पर खाना पकाता हो या पेशे से, प्रोत्साहन हमेशा बहुत जरूरी है। खाना पकाने में विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह याद रखना चाहिए कि जटिल तकनीकें नहीं, बल्कि विचार हैं जो भोजन को बेहतर बनाते हैं। नए स्वाद तलाशने के लिए व्यंजनों के साथ बदलाव या प्रयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।
इसके बाद शेफ संजीव कपूर द्वारा 'लाइव' कुकिंग डेमो दिया गया, जिसमें उन्होंने पाव भाजी फोंडू, बीटरूट टिक्की, स्टीम्ड योगर्ट, हम्मस विड हल्दी जैसे कई अन्य लजीज व्यंजनों बनाए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope