• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह ; नेमी चंद गुप्ता सहित कई भामाशाह हुए सम्मानित

Talent Award Ceremony of Agrawal Samaj; Nemi Chand Gupta and many other philanthropists were honored - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर श्री अग्रवाल समाज समिति, जयपुर की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट, जयपुर के महामंत्री नेमी चंद्र गुप्ता को समाज में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मालवीय नगर, जयपुर के निवासी नेमी चंद गुप्ता लंबे समय से समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों में विधवा व निर्धन महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। वर्तमान में वह श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो जयपुर आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आवास, भोजन तथा छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
अग्रवाल समाज ने उनके इन निस्वार्थ कार्यों की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस गरिमामयी अवसर पर समाज की अन्य खेल, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं के साथ-साथ कई भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, समाज के अध्यक्ष सी.ए. ओ.पी. अग्रवाल एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Talent Award Ceremony of Agrawal Samaj; Nemi Chand Gupta and many other philanthropists were honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, shri agrawal samaj samiti, agrasen jayanti celebration, social worker felicitations, nemi chandra gupta honor, shri agrasen vikas trust, community service recognition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved