• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंपी रोग की रोकथाम के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कदम उठाएं : विकास सीतारामजी भाले

Take Timely and Effective Measures to Prevent Lumpy Disease: Vikas Sitaramji Bhale - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज की स्थिति की समीक्षा एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले की अध्यक्षता में पशुधन भवन स्थित राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड के सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लंपी रोग की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे सर्वेक्षण, टीकाकरण तथा उपचार व्यवस्था की समीक्षा की गई। प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी तक लंपी के केस नहीं आए हैं उन जिलों को फोकस करते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे वहां रोग का प्रकोप नहीं फैले। भाले ने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के माध्यम से जिलों में पशुपालकों में रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
प्रमुख शासन सचिव भाले ने चिकित्साधिकारियों को घर घर जाकर बीमार पशुओं के सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए विभागीय अधिकारी अन्य संबंधित विभागों के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में अधिकारियों ने लंपी रोग की स्थिति एवं विभाग द्वारा किए जा रहे नियंत्रणात्मक उपायों की जानकारी दी। पशुपालन निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने जानकारी दी कि अभी लंपी रोग से प्रदेश के 10 जिले प्रभावित हैं जिनमें से अधिकतर पूर्वी राजस्थान के जिले हैं। उन्होंने बताया कि सक्रिय गौवंशों की संख्या कम होती जा रही है जबकि अब तक 16 पशुओं की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि पशुओं के आवागमन को नियंत्रित करते हुए पशु मेले और पशु हाट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही जिला और राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का गठन कर दिया गया है। साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार सामग्री का भी उपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Take Timely and Effective Measures to Prevent Lumpy Disease: Vikas Sitaramji Bhale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikas sitaramji bhale, lumpy skin disease, rajasthan lumpy disease, rajasthan animal husbandry department, cattle disease, livestock health, rajasthan government, animal husbandry, cattle health, veterinary services, lumpy disease control, cattle vaccination, animal health, rajasthan news, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved