चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजनीतिक दलों
व समाज सेवा में लगे सभी संगठनों का आहवान किया कि वे दल राजनीति से उपर उठ कर सामाजिक
बुराईयों/ कुरीतियोंं को दूर करने का बीड़ा उठाएं। आर्य आज यहां राज भवन में हरियाणा
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों से बात कर रहे थे। पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल
आर्य को भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आर्य ने कहा कि समाज में लिंग भेद, दहेज, बलात्कार जैसी बुराईया
अभी भी व्याप्त हैं। इन बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब को कार्य करना होगा
संघर्ष करना होगा तभी एक सुदृढ एवं स्वच्छ समाज होगा। इस प्रकार की कुरीतियों पर पार
पाने के लिए सरकार के साथ समाज स्तर पर अभियान चलाने होंगे। लिंग भेद समाप्त करने के
लिए सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यफ्म चलाया गया है। बलात्कार जैसी घटनाओं
को रोकने के लिए कठोर कानून बनाया है।
इस प्रकार से बुराई मुक्त समाज बनाने के लिए
सभी को सरकार का साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का बेटियों का सम्मान
हो यह भी सुनिश्चित करना होगा। हमारी बेटी आपकी बेटी, आपकी बेटी हमारी बेटी इसी विचार
को लेकर चलना होगा। सरकार ने पीडि़त महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का भी प्रावधान
किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक और सुधार कार्यफ्म के तहत दुष्कर्म जैसे मामलों
में दस निर्णय लिए हुए हैं। दुष्कर्म करने वाले की सभी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाती
है। ऐसे केस के लिए 15 दिन में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्णय
अनुसार प्रदेश में नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने का निर्णय भी लिया है। सुरक्षा संबंधी
इन कार्यफ्म में प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले गये हैं।
वहीं दुर्गा शक्ति
की टीम शिक्षण संस्थानों के आगे प्रतिदिन गस्त करती है। अगर कोई छेड़छाड़ की घटना को
अंजाम देता है। उस पर तुंरत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि आपकी
बेटी हमारी बेटी सुकन्या योजना ग्रामीण किशोरी योजना के साथ साथ दर्जनभर योजनाएं ऐसी
है। जिनमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope