• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निष्पक्ष व समयबद्ध रूप से भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें : एसीबी महानिदेशक

Take effective action against corruption in a fair and timely manner: ACB Director General - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय में बुधवार काे एसीबी महानिदेशक राजीव शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने सभी अधिकारीयों से कहा कि निष्पक्ष और समयबद्ध रूप से कार्रवाई कर आमजन को भ्रष्टाचार से त्वरित राहत पहुंचाना ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान की प्राथमिकता है।

महानिदेशक राजीव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीयों से कहा की राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति को ध्यान में रखते हुए हमें सक्रियता से भ्रष्टाचारीयों पर प्रभावी कार्रवाई करनी है। उन्होंने कहा कि सभी जिलास्तर पर स्थित सरकारी संस्थानो की समीक्षा करें, जहां भ्रष्टाचार होने की संभावना है तथा आम नागरिक को कार्य के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़े ऐसी व्यवस्था के लिए वातावरण तैयार करें। सभी यूनिट्स प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाएं तथा संदिग्ध भ्रष्टाचारी को चिन्हित कर उचित विधिक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा की कार्रवाई से पूर्व साक्ष्याें की पूरी तरह जांच हों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए वांछित कदम उठाएं। साथ ही आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के प्रति जागरूक करें। बैठक में सभी जिला स्तरों पर हो रहे कार्यों एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों के सबंध में भी उपस्थित अधिकारीयों से वार्ता की गई। सभी उपस्थित अधिकारीयों को कार्य योजना बना कर टीम भावना के साथ कार्य कर पेन्डेन्सी का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रेंज वाइज कायों की वस्तुस्थिति का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया तथा वर्ष -2024 की प्राथमिकताओं को क्रियान्वित करने के लिए चर्चा की गई।
बैठक में एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी, उप महानिरीक्षक-प्रथम डॉ. रवि, उप महानिरीक्षक मुख्यालय रणधीर सिंह, उप महानिरीक्षक द्वितीय कालूराम रावत, कोटा रेन्ज के उप महानिरीक्षक कल्याणमल गीणा, जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर सहित मुख्यालय के अधिकारी व प्रदेश भर की चौकियों से आए अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Take effective action against corruption in a fair and timely manner: ACB Director General
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb director general, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved