• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोमवार को राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, यहां देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Swearing-in of ministers in Raj Bhavan on Monday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभवन में आयोजित होगा। इसके लिए कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करके आठ आरएएस अफसरों की प्रोटोकॉल में भी ड्यूटी लगाई है। वहीं शनिवार देर रात तक दिल्ली में चली बैठक में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के नामों पर सहमति बन गई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल, सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट मौजूद रहे। अगर संभावित मंत्रिमंडल की बात करें , पूर्व और अनुभवी चेहरों में डॉ.सीपी जोशी, शांति धारीवाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, राजेंद्र पारीक, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, परसादीलाल मीणा, परसराम मोरदिया, रामलाल जाट, महेंद्रजीत मालवीय, भरत सिंह, रमेश मीणा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, अशोक बैरवा, प्रमोद जैन भाया, रघु शर्मा, राजेंद्र विधूड़ी, प्रमोद जैन भाया, डॉ बीडी कल्ला का नाम शामिल हो सकता है। साथ ही हरीश मीणा, गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतापसिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, अमीन कागजी, रफीक खान के नाम शामिल हो सकते है। वहीं अगर नए चेहरों की बात करें,तो राज्यमंत्री और संसदीय सचिवों में उन्हें जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swearing-in of ministers in Raj Bhavan on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gehlot cabinet, rajbhawan, cm ashok gehlot, rajasthan cm, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved