• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्तिक परिवार ने विफा युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश "काका" का किया अभिनंदन

Swastik family felicitated VIFA Youth State President Mukesh Kaka - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्वास्तिक परिवार ने आज विप्र फाउंडेशन के जयपुर जोन की ओर से नव नियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश शर्मा "काका" का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने के कारण "काका" के नाम से लोकप्रिय मुकेश शर्मा जयपुर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 71 से पार्षद भी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की टीम में एक प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश शर्मा "काका" की नियुक्ति पर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अभिनंदन समारोह में स्वास्तिक परिवार के सदस्यों ने मुकेश शर्मा "काका" के सामाजिक योगदान और उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन का युवा प्रकोष्ठ और अधिक सक्रियता से समाज के हित में कार्य करेगा। मुकेश शर्मा "काका" ने अभिनंदन के लिए स्वास्तिक परिवार का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे विप्र फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swastik family felicitated VIFA Youth State President Mukesh Kaka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, swastik parivar, felicitation ceremony, youth state president, mukesh sharma, jaipur zone, vipra foundation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved