जयपुर। जयपुर डिस्काॅम प्रशासन द्वारा बुधवार को एक आदेश जारी कर निलम्बित चल रहे सहायक अभियन्ता अशोक कुमार मीना को बहाल कर दिया है। बहाल करने के उपरान्त मीना को सहायक अभियन्ता (प.व.स), जयपुर डिस्काॅम, जैतपुरा के रिक्त पद पर पदस्थापित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.एन.कुमावत ने बताया कि 9 मार्च, 2023 को जैतपुरा में एक निगम कर्मचारी का फेटल एक्सीडेन्ट होने के कारण अशोक कुमार मीना सहायक अभियन्ता-पवस, जैतपुरा को 10 मार्च को निलम्बित किया गया था। इस विद्युत दुर्घटना की जांच के लिये पुलिस उप अधीक्षक सर्तकता जयपुर, अधिशासी अभियन्ता चोमू व कार्मिक अधिकारी जयपुर जिला वृत्त की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी द्वारा इस प्रकरण की जांच कर डिस्काॅम प्रशासन को प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में सहायक अभियन्ता को दोषी नहीं माना गया।
कुमावत ने बताया कि जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के उपरान्त निलम्बित सहायक अभियन्ता अशोक कुमार मीना को बहाल कर सहायक अभियन्ता-पवस जयपुर डिस्काॅम, जैतपुरा के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही मीना के निलम्बन काल की अवधि को भी नियमित कर दिया
गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope