• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में 11 प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं निरीक्षण—लगभग 5.55 करोड़ रूपए की संभावित कर देनदारी सामने आई

Survey and inspection of 11 establishments in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

1.49 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वेच्छा से जमा/रिवर्स जयपुर। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर अपवंचन, कर देनदारी के कम भुगतान, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के उपयोग तथा रिटर्न में विसंगतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश में 15 से 17 सितम्बर के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक रूप से लगभग 5.55 करोड़ रूपए की संभावित कर देनदारी सामने आई, जबकि संबंधित करदाताओं द्वारा अब तक 1.49 करोड़ रूपए से अधिक की राशि नकद भुगतान अथवा ITC रिवर्सल के रूप में स्वेच्छा से जमा की गई है। कई मामलों में दस्तावेज एवं डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए तथा आगे की जांच के लिए समन भी जारी किए गए हैं।

जयपुर के CLAYB.ORN पर 20 लाख रूपए की संभावित GST देनदारी
जयपुर के वैशाली नगर स्थित CLAYB.ORN (GUDDU HOSPITALITY PRIVATE LIMITED) में 16 सितम्बर को निरीक्षण किया गया। जांच में फरवरी 2026 से वर्तमान अवधि तक GST देनदारी का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। लगभग 20 लाख रूपए की संभावित देनदारी के विरुद्ध करदाता ने 10 लाख रुपए CGST एवं SGST के रूप में 5-5 लाख रूपए नकद जमा किए। पुस्तकों, खरीद बिलों एवं अन्य अभिलेखों की विस्तृत जांच जारी है।

VAT मामले में भी 10 लाख रूपए जमा
इसी प्रतिष्ठान से संबंधित VAT जांच में पंजीयन दिनांक 17 सितम्बर 2024 से वर्तमान अवधि तक VAT रिटर्न दाखिल नहीं किए जाने तथा कर देनदारी जमा नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। लगभग 30 लाख रूपए की संभावित VAT देनदारी के विरुद्ध करदाता ने 10 लाख रूपये ई-चालान के माध्यम से नकद जमा किए। शेष देनदारी की गणना के अनुसार भुगतान किए जाने की बात कही गई है तथा VAT-14 नोटिस जारी किया गया है।
जयपुर के दो रेस्टोरेंट में टैक्स दर की विसंगति की जांच
चोड़ा रास्ता स्थित SAMRAT के दोनों प्रतिष्ठानों की जांच में GST पोर्टल पर 1 प्रतिशत की दर से कर जमा किए जाने की जानकारी सामने आई, जबकि विभागीय जांच के अनुसार संबंधित रेस्टोरेंट सेवाओं पर लागू कर दर 5 प्रतिशत होने की स्थिति में विस्तृत सत्यापन आवश्यक पाया गया। दोनों मामलों में लगभग 10-10 लाख रुपए की संभावित कर देनदारी का आकलन किया गया है। साथ ही कारोबार/टर्नओवर को कम दर्शाए जाने की आशंका के मद्देनजर अभिलेखों की विस्तृत जांच की जा रही है।

THE AAUREUM एवं MINORII पर 55 लाख रूपए ITC रिवर्स
एक अन्य कार्रवाई में Yash Realmart Private Limited से संबंधित THE AAUREUM होटल, MINORII रेस्टोरेंट एवं OLYMPIA SPA AND WELLNESS CENTR की जांच की गई। विभागीय विश्लेषण में अपात्र ITC के उपयोग एवं सेट-ऑफ का मामला सामने आया। लगभग 1 करोड़ रूपए की संभावित राजस्व देनदारी के विरुद्ध करदाता ने निरीक्षण के दौरान 55 लाख रूपए ITC रिवर्स किया। दस्तावेजों की जांच के लिए 23 सितम्बर को उपस्थित होने हेतु समन जारी किया गया है।

PRAKASH LIGHTING में 30.37 लाख रूपए राजस्व प्राप्त
PRAKASH LIGHTING में उच्च ITC उपयोग एवं संभावित दबाई गई बिक्री से संबंधित जांच के दौरान 18.10 लाख रुपए ITC रिवर्स तथा 12.27 लाख रुपए नकद जमा किए गए। इस प्रकार कुल 30.37 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। आगे पुस्तकों, खरीद बिलों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

SOFTSTAR INTELLIGENT TRANSACTIONS SYSTEM में 1.76 करोड़ रूपए की संभावित देनदारी
जयपुर स्थित SOFTSTAR INTELLIGENT TRANSACTIONS SYSTEM PRIVATE LIMITED के GST रिटर्न के परीक्षण में विभिन्न वित्तीय वर्षों में GSTR-1 एवं GSTR-3B के बीच अंतर तथा ITC की विसंगतियां सामने आईं। लगभग 1.76 करोड़ रूपए की संभावित देनदारी के विरुद्ध करदाता ने 7.54 लाख रूपए स्वेच्छा से जमा किए।

KANHAIYA TRADERS में 11.50 लाख रूपए ITC रिवर्स
बिलासपुर/भीलवाड़ा क्षेत्र में KANHAIYA TRADERS के निरीक्षण में उपलब्ध ITC के लगभग 97 प्रतिशत उपयोग के संबंध में जांच की गई। कार्रवाई के दौरान अधिक स्टॉक पाया गया। करदाता ने विसंगति स्वीकार करते हुए 11.50 लाख रुपए जमा किए।

SHREE GOVINDAM में 17.59 लाख रूपए जमा
श्रीगंगानगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान SHREE GOVINDAM के निरीक्षण में पुस्तकीय रिकॉर्ड एवं भौतिक स्टॉक में प्रथम दृष्टया अंतर पाया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान लगभग 85 लाख रुपए मूल्य का स्टॉक पाया गया। इसके कर प्रभाव के मद्देनजर करदाता ने 17.59 लाख रूपए स्वेच्छा से जमा किए, जिसमें CGST एवं SGST की राशि 8.795-8.795 लाख रुपए है।
बीकानेर के HMT STEEL INDUSTRIES में 1.12 करोड़ रूपए का अंतर
बीकानेर स्थित HMT STEEL INDUSTRIES के निरीक्षण में घोषित/भुगतान की गई कर देनदारी में बड़ा अंतर पाया गया। जनवरी से मार्च 2026 तथा जून 2026 की प्रविष्टियों के परीक्षण में कुल लगभग 1.12 करोड़ रूपए की कर देनदारी का अंतर सामने आया। प्रतिष्ठान पर रिकॉर्ड की उपलब्धता एवं संबंधित अभिलेखों की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है

ALWAR में फर्जी/निरस्त फर्मों से ITC लेने के मामले सामने आए
अलवर स्थित AKANKSHA ENGINEERING WORKS में निरस्त एवं फर्जी फर्म से ITC लिए जाने का मामला सामने आया। लगभग 16.35 लाख रूपए की संभावित देनदारी के विरुद्ध करदाता ने 7.15 लाख रूपए जमा किए, जिसमें 6.35 लाख रूपए नकद तथा 0.80 लाख रुपए ITC रिवर्सल शामिल है।
इसी प्रकार ABHI ENGINEERING WORKS में अब-इनिशियो कैंसिल फर्मों से लगभग 9.77 लाख रुपए ITC लिए जाने की जानकारी सामने आई। मामले में आगे की जांच के लिए दस्तावेज एवं बही-खातों के साथ 28 सितम्बर को उपस्थित होने हेतु समन जारी किया गया है।
वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन सभी मामलों में प्रारंभिक जांच के आधार पर विसंगतियां सामने आई हैं। पुस्तकों, बिलों, रिटर्न, ITC तथा अन्य अभिलेखों के विस्तृत सत्यापन के बाद वास्तविक कर देनदारी निर्धारित की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, CGST/RGST Act एवं संबंधित VAT कानूनों के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Survey and inspection of 11 establishments in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commercial taxes department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved