जयपुर/जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों में सोमवार से समय बदल गया। अब सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक कोर्ट में कार्यवाही चलेगी। आज से शुरू होकर यह व्यवस्था 1 जुलाई तक लागू रहेगी। 2 जुलाई को न्यायालय का समय वापस सुबह 10 से शाम 5 बजे हो जाएगा ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए न्यायालय का समय 16 अप्रैल से समय बदल दिया गया है।
रजिस्ट्रार प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में न्यायालय का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जबकि सुबह 10:30 से 11 बजे तक मध्यांतर रहेगा। वहीं हाईकोर्ट कार्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मध्यांतर सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक रहेगा।
अधीनस्थ न्यायालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं कार्यालयों का समय 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, 12 बच्चों सहित 13 की मौत
कर्नाटक: PM ने बीजेपी उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस पर कसा तंज
पीडि़ता बोलीं-आसाराम को उम्रकैद से मेरी 5 साल से चल रही नजरबंदी खत्म हुई
Daily Horoscope