• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता (RECSBC) के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित

Suggestions Invited on the Draft of the Rajasthan Energy Conservation and Sustainable Building Code - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा व्यवसायिक भवनों में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के न्यूनतम मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता (ECSBC) जारी की गई है। तदनुसार विभिन्न विभागों से विचार—विमर्श के बाद, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) द्वारा राजस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता (RECSBC) और इसके नियमों के प्रारूप (राजस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता नियम, 2026) जारी कर सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। यह नई संहिता वर्तमान में अधिसूचित एवं लागू राजस्थान ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (RECBC) का स्थान लेगी।

प्रस्तावित राजस्थान ऊर्जा संरक्षण एवं सस्टेनेबल भवन संहिता, उन व्यवसायिक भवनों पर लागू होगा जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवॉट या उससे अधिक अथवा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड 120 किलोवॉट या उससे अधिक अथवा बिल्टअप एरिया 2000 वर्ग मीटर या उससे अधिक होगा। वर्तमान प्रावधानों के अन्तर्गत, ईवी (EV) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं पार्किंग को 20% एवं न्यूनतम नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को अनुबंधित मांग का 4% प्रस्तावित किया गया है। अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए, कोड में "RECSBC Plus" भवनों के लिए 5% और "Super RECSBC" भवनों के लिए 10% अतिरिक्त बिल्टअप एरिया रेशो (BAR) का प्रावधान किया गया है। ये सुधार राज्य के सामाजिक, पर्यावरण और वित्तीय हितों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भवन विषेशज्ञों, डेवलपर्स, सलाहकारों और आम नागरिकों से सुझाव 31 मई 2026 तक आमंत्रित किये गये है। इच्छुक हितधारक पूर्ण दस्तावेज के लिए RRECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suggestions Invited on the Draft of the Rajasthan Energy Conservation and Sustainable Building Code
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rrecl, rajasthan energy conservation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved