• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

27 दिन के बच्चे की हुई सफल पायलोप्लास्टी सर्जरी

Successful pyeloplasty surgery of 27 day old child - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एसआरके मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एक 27 दिन के बच्चे की सफल पायलोप्लास्टी सर्जरी कर उसकी किडनी को स्वस्थ रखते हुए जन्मजात समस्या को दूर करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल नवजात बच्चे को पेट फूलने की समस्या थी जिसके चलते उसे कुछ भी द्रव देने पर वह उल्टी के जरिए उसे निकाल देता था, जिससे वह लगातार कमजोर हो रहा था। शिशु रोग विशेषज्ञों की सलाह पर परिजनों ने मैक्स के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा से मिलकर इस समस्या को बताया। इसके बाद शर्मा ने विभिन्न जांचों के जरिए यह डायग्नोस किया कि बच्चे के दाएं गुर्दे और नली के जंक्शन पर जन्म से ही सिकुड़न बनी हुई है, जिससे दायां गुर्दा गुब्बारे की तरह फुला हुआ है। उन्होंने परिजनों को बताया कि यदि समय रहते बच्चे का ऑपरेशन नहीं किया गया तो यह आंतरिक अंगों के विकास में समस्या पैदा कर सकता है। इसके बाद बच्चों की सफल पायलोप्लास्टी ऑपरेशन कर उसे समस्या से निजात दिलाई गई एवं बच्चे के पेट फूलने की समस्या से उसे पूर्णतया निजात मिली। शर्मा ने बताया कि कई बार बच्चों में इस तरह की जन्मजात समस्याएं होती है जिसका समय रहते इलाज हो जाए तो भविष्य की बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है उन्होंने बताया इस तरीके के दुर्लभ मामले देखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Successful pyeloplasty surgery of 27 day old child
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: #jaipur, #srk max hospital, #pyeloplasty surgery, #kidney, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved