जयपुर। राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर सालों से नशे का साम्राज्य चलाने वाले, दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द और आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया सुनील मीणा को आखिरकार एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दबोच लिया है। ए.एन.टी.एफ. महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पौने दो लाख रुपये से अधिक के इस शातिर इनामी अपराधी को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स ने ऑपरेशन नीलमणि के तहत 8 महीने तक भगीरथ प्रयास किया। आखिरकार एमपी के जीरन (नीमच) में उसके दुर्गम ठिकाने पर पेशेवर तरीके से धावा बोलकर उसे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है।
15 की उम्र में अपराध; 27 साल की उम्र में दर्ज हैं 19 मुकदमे
आईजीपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सरगना सुनील (27) की आपराधिक हिस्ट्री रोंगटे खड़े करने वाली है। वह महज 8वीं तक पढ़ा है और ईंट भट्ठा मजदूर से ड्रग्स किंगपिन बना है: ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
° एस्कॉर्टिंग से शुरुआत: वर्ष 2014 में मात्र 15 साल की उम्र में वह मोटी कमाई के लालच में डोडा-चूरा तस्करी की गाड़ियों को रात 10 से सुबह 3 बजे के बीच एस्कॉर्ट करने के धंधे में उतरा। शुरुआत में वह प्रति गाड़ी 500 रुपये लेता था, लेकिन मुनाफा बढ़ने पर उसने मध्य प्रदेश से राजस्थान में माल की सीधी सप्लाई शुरू कर दी और प्रति चक्कर 15 हजार रुपये कमाने लगा।
° बना दुस्साहस का विशेषज्ञ: धीरे-धीरे सुनील का दुस्साहस इतना बढ़ा कि उसने पुलिस से मुकाबला करके माल को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने का ठेका लेना शुरू कर दिया। राजस्थान का हर बड़ा तस्करी गैंग उसे अपने साथ रखने के लिए मोटी कीमत चुकाता था, क्योंकि पुलिस के सामने आते ही सुनील तुरंत पिस्तौल निकालकर फायर ठोक देता था।
° इन थानों की पुलिस पर दागीं गोलियां: सुनील ने राजस्थान में पाली जिले के सांडेराव व देसूरी, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी और एमपी के जीरन थाने की पुलिस पर सरेआम फायरिंग कर फरारी काटी थी। उस पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और एनसीबी में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के 19 से अधिक मामले दर्ज हैं।
° इनामों की बौछार: सुनील राजस्थान पुलिस की नारको टॉप-25 की सूची में शामिल है। उस पर राजस्थान अपराध शाखा द्वारा 1 लाख रुपये, पाली जिले से 50 हजार, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 हजार, उदयपुर से 2 हजार और एनसीबी एमपी द्वारा 2 हजार रुपये का इनाम (कुल 1 लाख 84 हजार रुपये) घोषित था।
पकड़े जाने की रोमांचक पटकथा: घने जंगलों में चरवाहा बना एएनटीएफ का जवान
सुनील इतना शातिर था कि वह अपने घर गमेरपुरा (जीरन, एमपी) में न रहकर आस-पास के दुर्गम और घने जंगलों में छिपकर रहता था। पुलिस की भनक लगते ही वह भाग जाता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएनटीएफ ने खास जाल बुना:
एएनटीएफ के एक जांबाज जवान को 15 दिन पहले गुप्त रूप से इस खतरनाक इलाके में भेजा गया था। जवान ने चरवाहे का भेष धारण किया और सुनील के घर व जंगल के रास्तों की रेकी की। जांच में पता चला कि सुनील गांव में रहने वाली अपनी एक गर्लफ्रेंड से एक छोटे लड़के के माध्यम से संपर्क में रहता था। वहीं, जब वह जंगल में कैंप करता, तो उसके गुर्गे किसी पेड़ पर एक गुप्त निशान बना देते थे। सुनील की पत्नी दिन और शाम को उसी चिन्हित पेड़ के पास खाना छोड़कर आती थी, जिसे गुर्गे सुनील तक पहुंचाते थे। चूंकि अनजान व्यक्ति को देखते ही गैंग फायर कर देती थी, इसलिए वहां टीम का सीधे जाना मुमकिन नहीं था।
तकनीक की मदद से एएनटीएफ की ऑपरेशनल टीम ने जंगल के पास डेरा डाला। 7 जुलाई की शाम को जब पत्नी खाना लेकर जंगल नहीं गई, तो चरवाहा बने जवान ने टोह ली। पता चला कि घर में भारी दावत की तैयारी चल रही है, जिससे साफ हो गया कि सुनील रात को घर आने वाला है। रात में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो पुलिस के लिए वरदान बन गई। बारिश की आवाज के कारण सुनील को टीम के दबे पांव आने की आहट नहीं लगी और वह घिर गया।
घर बना चूहेदान; ड्रम के पीछे अधनंगे बदन रजाई में छुपा मिला डॉन
पूरी घेरेबंदी के बाद जब एएनटीएफ ने घर पर दबिश दी, तो परिजनों ने सुनील के आने से साफ मना कर दिया। लेकिन गहन तलाशी के दौरान यह दुर्दांत तस्कर घर के भीतर रखे एक बड़े ड्रम के पीछे रजाई ओढ़कर छुपा हुआ मिला। पकड़े जाने पर शुरुआत में उसने अपना नाम दिनेश बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया। स्थानीय स्तर पर उसके गुर्गों द्वारा हमले की आशंका को देखते हुए एएनटीएफ टीम तत्काल उसे लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
प्रतापगढ़ पुलिस का मिला जबरदस्त सहयोग
इस अत्यंत दुर्गम, झाड़ियों और पहाड़ियों से घिरे अंतर्राज्यीय इलाके में की गई इस साहसिक कार्रवाई में प्रतापगढ़ जिला पुलिस की विशेष भूमिका रही। चूंकि प्रतापगढ़ की सीमा एमपी से लगती है, इसलिए वहां की पुलिस को भौगोलिक स्थिति का सटीक ज्ञान था, जिसकी मदद से एएनटीएफ सीधे टारगेट तक पहुंची।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। मोबाइल की फोरेंसिक जांच से उसके तस्करी नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
आईजीपी विकास कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थ तस्करी या अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
द इंडिया स्टोरी का एक और नया दमदार पोस्टर रिलीज़, कीटनाशक खेती की भयावह सच्चाई से उठाया पर्दा
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले-गुस्से से खौल गया हूं, सब याद रखा जाएगा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग
फिल्म 'यहां' की रिलीज के 21 साल पूरे, मनीषा लांबा ने पुराने दिनों को याद कर लिखा नोट
JSW MG अगस्त 2026 में लॉन्च करेगी 7 सीटों वाली ईवी और हाइब्रिड SUV, महिंद्रा से होगी सीधी टक्कर
शनि गोचर: मेष-मीन-कुंभ पर साढ़े साती और सिंह-धनु पर ढैया का प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
22 जुलाई का पंचांग: भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई): जानिए इस सप्ताह किस राशि पर होगी धन, सफलता और सौभाग्य की कृपा
पति संग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, तस्वीरों के साथ शेयर किया अनुभव
14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी का जोश और खेल भावना के साथ आगाज़
राशिफल: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य जानें सभी बारह राशियों का हाल
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
नौकरी छूटने के बाद ज्योतिष की ओर बढ़े कदम, नीति कोटिया ने साझा किया करियर और दशम भाव का अध्ययन
राशिफल 21 जुलाई 2026: चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के अनुभव के जरिए बयां किया जिंदगी का कड़वा सच
संजू बाबा की दुल्हन बनने से पहले मान्यता दत्त फिल्मों में आजमा चुकी थीं किस्मत, 'गंगाजल' से मिली पहचान
'कांग्रेस-भाजपा को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं', सदन में बात रखने का मौका न मिलने पर नाराज हुए अखिलेश

दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को बंद किया; राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

विपक्ष के सांसदों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 'नीट पर चर्चा, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और छात्रों पर दर्ज FIR हों वापस'
राशिफल 22 जुलाई : कुंभ और मीन राशि के लिए नए अवसर, वृश्चिक राशि के जातक निवेश में बरतें सावधानी
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर गदगद हुईं यामी गौतम, कहा- 'सफर ही सबसे बड़ा शिक्षक रहा'
महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी
पति संग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, तस्वीरों के साथ शेयर किया अनुभव
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास
घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 22/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope