जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष नागौर के उप जिला प्रमुख सहदेव चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सहदवे चौधरी ने सैकड़ों लोगोंं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का विश्वास जताया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सहदेव चौधरी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत् उप चुनावों में जिस प्रकार भाजपा का सफाया हुआ है उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश का जनमानस कांग्रेस के साथ है और आगामी समय में जनता कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता की बागडोर सौंपेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope