• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान की इन पांच प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने से पहले छात्र या अभिभावक खुद जांच करें, देखें लिस्ट

Students or parents should check themselves before taking admission in these five private universities of Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग ने एक सार्वजनिक पत्र जारी करके राज्य के पांच निजी यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को सोझसमझकर ही प्रवेश लेने के लिए आगाह किया है। उच्च शिक्षा विभाग सी संयुक्त सचिव शुचि शर्मा के आदेशों के मुताबिक चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं की जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबरेवाल विश्वविद्यालय,सिंघानिया विश्वविद्यालय, श्रीधर यूनिवर्सिटी और अलवर की सनराईज यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने से पूर्व छात्र-छात्राओें को पूरी जांच से संतुष्ट होने के बाद ही प्रवेश लेने की सलाह दी गई है। पत्र के मुताबिक इन सभी पांचों प्राइवेट विश्वविद्यालयों के खिलाफ गंभीर शिकायतें और अनियमितताओं की जांच विचाराधीन है या मामले अदालत में विचाराधीन है।इसके अलावा पत्र में यह भी बताया गया है कि प्रदेश के 51 निजी विश्वविद्यालयों को कैंपस से बाहर स्टेडी सेंटर, ऑफ कैंपस सेंटर, राज्य सरकार या यूजीसी की अनुमति के खोलने का अधिकार नही है ।
आपको बता दे कि खास खबर डॉट कॉम पहले भी इन विश्वविद्यालयों की फर्जीवाड़े की खबरें प्रकाशित कर चुका है, लेकिन राज्य सरकार अभी तक इन विश्वविद्यालयों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students or parents should check themselves before taking admission in these five private universities of Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: private universities in rajasthan, opjs university of churu, jagdish prasad jhabermal tibrewal university of jhunjhunu, singhania university, sridhar university, sunrise university of alwar\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved